ePaper

पाकिस्तान: रमजान के दूसरे दिन धार्मिक स्थल के बाहर आतंकियों ने किया धमाका, नौ की मौत

Updated at : 08 May 2019 12:03 PM (IST)
विज्ञापन
पाकिस्तान: रमजान के दूसरे दिन धार्मिक स्थल के बाहर आतंकियों ने किया धमाका, नौ की मौत

लाहौर : पाकिस्तान के सबसे बड़े लाहौर शहर में रमजान के पवित्र महीने में एक धार्मिक स्थल के बाहर बुधवार को एक शक्तिशाली विस्फोट हुआ जिसमें पांच पुलिसकर्मियों सहित कम से कम नौ लोग मारे गये और कई अन्य घायल हो गये. पुलिस ने यह जानकारी दी है. विस्फोट में दक्षिण एशिया में सबसे बड़े […]

विज्ञापन

लाहौर : पाकिस्तान के सबसे बड़े लाहौर शहर में रमजान के पवित्र महीने में एक धार्मिक स्थल के बाहर बुधवार को एक शक्तिशाली विस्फोट हुआ जिसमें पांच पुलिसकर्मियों सहित कम से कम नौ लोग मारे गये और कई अन्य घायल हो गये. पुलिस ने यह जानकारी दी है.

विस्फोट में दक्षिण एशिया में सबसे बड़े सूफी धार्मिक स्थल के रूप में जाने जाने वाले दाता दरबार धार्मिक स्थल के बाहर पुलिस को लेकर जा रहे एक वैन को निशाना बनाया गया. पुलिस की प्रारंभिक खबरों के मुताबिक, पंजाब प्रांत में दाता दरबार के गेट नंबर दो के निकट दो पुलिस वाहनों को निशाना बनाया गया.

जियो न्यूज ने लाहौर के संचालन उप महानिरीक्षक अशफाक अहमद खान के हवाले से बताया है कि विस्फोट में तीन पुलिस अधिकारी मारे गये. मारे जाने वालो में एक सुरक्षा गार्ड एक निवासी भी शामिल है.

उन्होंने बताया के कम से कम 24 लोगों का इलाज किया जा रहा है जिसमें से कुछ की हालत गंभीर है. दुर्घटनास्थल से अधिकारी ने मीडिया को बताया कि विस्फोट की प्रकृति का अभी तक पता नहीं चल सका है और यह कहना अभी बहुत जल्दबाजी होगी कि यह आत्मघाती हमला था या नहीं. पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी है और विस्फोट की प्रकृति का पता लगा रही है.

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि टीम घटना के मूल्यांकन पर काम कर रही है. उन्होंने बताया, ‘‘आतंकवादी विरोधी विभाग सहित सभी विभाग काम कर रहे हैं. हम नागरिकों की सुरक्षा के प्रयासों के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे.’ पाकिस्तान रेडियो ने खबर दी है कि प्रधानमंत्री इमरान खान ने लाहौर में दाता दरबार के बाहर विस्फोट की कड़ी निंदा की है और अधिकारियों से एक रिपोर्ट मांगी है.

प्रधानमंत्री ने शोक संतप्त परिवार के प्रति दुख व्यक्त किया है और विस्फोट में घायलों को सर्वश्रेष्ठ संभावित चिकित्सा उपचार मुहैया कराने का निर्देश दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola