ePaper

अमेरिका के एक विश्वविद्यालय में गोलीबारी, दो लोगों की मौत

Updated at : 01 May 2019 9:26 AM (IST)
विज्ञापन
अमेरिका के एक विश्वविद्यालय में गोलीबारी, दो लोगों की मौत

शारलोट : अमेरिका के यूनिवर्सिटी ऑफ नॉर्थ कैरोलिना के शारलोट परिसर में मंगलवार को हुई गोलीबारी में कम से कम दो लोगों की मौत हो गयी जबकि चार अन्य घायल हो गये. विश्वविद्यालय के आपात प्रबंधन कार्यालय ने ट्वीट कर सभी को इस संबंध में आगाह किया. इस शैक्षणिक सत्र के अंतिम दिन कक्षाएं खत्म […]

विज्ञापन

शारलोट : अमेरिका के यूनिवर्सिटी ऑफ नॉर्थ कैरोलिना के शारलोट परिसर में मंगलवार को हुई गोलीबारी में कम से कम दो लोगों की मौत हो गयी जबकि चार अन्य घायल हो गये. विश्वविद्यालय के आपात प्रबंधन कार्यालय ने ट्वीट कर सभी को इस संबंध में आगाह किया. इस शैक्षणिक सत्र के अंतिम दिन कक्षाएं खत्म होने से ठीक पहले शाम करीब छह बजे गोलीबारी हुई.

विभाग ने ट्वीट किया, ‘‘भागो, छुपो, लड़ो. खुद को तुरंत सुरक्षित करो.” स्थानीय आपात सेवाओं का कहना है कि दो लोगों की मौत हो गयी है जबकि दो लोगों की हालत गंभीर है. अन्य दो लोगों की स्थिति सामान्य है. एनबीसी शारलोट ने गोली चलाने वाले की पहचान इतिहास के 22 वर्षीय छात्र के रूप में की है. पुलिस ने इसकी पुष्टि की है. छात्र को हिरासत में ले लिया गया है.

शारलोट की मेयर वी लिलिज ने घटना पर शोक जताते हुए पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola