ePaper

ईरान पर लगे प्रतिबंधों से प्रभावित नहीं होगी चाबहार बंदरगाह परियोजना

Updated at : 24 Apr 2019 9:34 AM (IST)
विज्ञापन
ईरान पर लगे प्रतिबंधों से प्रभावित नहीं होगी चाबहार बंदरगाह परियोजना

वॉशिंगटन : ईरान से कच्चा तेल आयात करने वाले आठ देशों को अमेरिकी प्रतिबंधों से मिली छूट समाप्त करने के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फैसले से ‘चाबहार बंदरगाह परियोजना’ प्रभावित नहीं होगी. भारत और ईरान मिल कर चाबहार बंदरगाह विकसित कर रहे हैं. विदेश मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘ अफगानिस्तान के पुनर्निर्माण में […]

विज्ञापन

वॉशिंगटन : ईरान से कच्चा तेल आयात करने वाले आठ देशों को अमेरिकी प्रतिबंधों से मिली छूट समाप्त करने के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फैसले से ‘चाबहार बंदरगाह परियोजना’ प्रभावित नहीं होगी. भारत और ईरान मिल कर चाबहार बंदरगाह विकसित कर रहे हैं.

विदेश मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘ अफगानिस्तान के पुनर्निर्माण में सहायता तथा आर्थिक विकास से लिए मिली छूट जिसमें चाबहार बंदरगाह परियोजना का विकास एवं संचालन शामिल है, वह अलग से छूट है। कल हुई घोषणाओं से इस पर कोई असर नहीं पड़ेगा.”

गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान से तेल आयात की पाबंदी से किसी को भी छूट नहीं देने का निर्णय किया है. अमेरिका ने पिछले साल नवम्बर में आठ देशों भारत, चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, ताइवान, तुर्की, इटली तथा यूनान को छह महीने के लिये ईरान से तेल आयात की छूट दी थी.

प्रवक्ता ने कहा, ‘‘ राष्ट्रपति की दक्षिण एशिया रणनीति अफगानिस्तान के विकास के साथ-साथ भारत के साथ हमारी घनिष्ठ भागीदारी को रेखांकित करती है.” ट्रंप के इस निर्णय पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रवक्ता ने कहा, ‘‘ हम ईरानी शासन पर अधिकतम दबाव की नीति लागू करने के साथ ही दोनों देशों के साथ घनिष्ठ संबंध बनाना चाहते हैं.”

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola