ePaper

आज अमेठी में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगी प्रियंका गांधी

Updated at : 23 Apr 2019 11:29 AM (IST)
विज्ञापन
आज अमेठी में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगी प्रियंका गांधी

अमेठी (उप्र) : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा मंगलवार को पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगी . जिला कांग्रेस प्रवक्ता अनिल सिंह ने बताया कि प्रियंका गांधी अमेठी के दो दिवसीय दौरे पर कल सोमवार को यहां पहुंची थीं . उन्होंने बताया कि प्रियंका गांधी गौरीगंज कांग्रेस कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगी […]

विज्ञापन

अमेठी (उप्र) : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा मंगलवार को पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगी . जिला कांग्रेस प्रवक्ता अनिल सिंह ने बताया कि प्रियंका गांधी अमेठी के दो दिवसीय दौरे पर कल सोमवार को यहां पहुंची थीं .

उन्होंने बताया कि प्रियंका गांधी गौरीगंज कांग्रेस कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगी . उनका शाम छह बजे वापस दिल्ली जाने का कार्यक्रम है . उल्लेखनीय है कि प्रियंका ने सोमवार को फुरसतगंज चौराहे पर आयोजित नुक्कड़ सभा में कहा कि केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी जनता से झूठ कह रही हैं कि राहुल अमेठी नहीं आते हैं .

यहां के लोगों को सारी सचाई पता है . जनता यह भी जानती है कि किसके दिल में अमेठी है और किसके दिल में नहीं . चुनाव में बहुत से बाहरी लोग आ गये हैं . उन्होंने कहा ‘स्मृति ईरानी ने लोगों को जूते बांटे, यह कहने के लिये अमेठी के लोगों के पास जूते भी नहीं हैं पहनने के लिये . वह सोच रही हैं कि ऐसा करके वह राहुल जी का अपमान कर रही हैं .

वह अमेठी का अपमान कर रही हैं . अमेठी और रायबरेली की जनता ने कभी किसी से भीख नहीं मांगी .’ प्रियंका ने कहा ‘आप इनको सिखाइये कि अमेठी और रायबरेली के लोग अपना सम्मान करते हैं, किसी के सामने भीख नहीं मांगते . भीख मांगना है तो वो लोग खुद आपसे वोटों की भीख मांगें .’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola