ePaper

प्रेस कॉन्फ्रेंस में अमित शाह ने किया साध्वी प्रज्ञा का बचाव, कहा गलत केस में फंसाया गया

Updated at : 22 Apr 2019 10:31 AM (IST)
विज्ञापन
प्रेस कॉन्फ्रेंस में अमित शाह ने किया साध्वी प्रज्ञा का बचाव, कहा गलत केस में फंसाया गया

कोलकाता : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने आज यहां प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि दो चरणों का मतदान हो चुका है और तीसरे का कल है. ऐसे में जो सूचनाएं हमारे पास आ रही हैं, उनके अनुसार भाजपा को इन चरणों में बढ़त मिल चुकी है और देश की जनता […]

विज्ञापन

कोलकाता : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने आज यहां प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि दो चरणों का मतदान हो चुका है और तीसरे का कल है. ऐसे में जो सूचनाएं हमारे पास आ रही हैं, उनके अनुसार भाजपा को इन चरणों में बढ़त मिल चुकी है और देश की जनता मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए इच्छुक दिख रही है. उन्होंने कहा कि बंगाल में भी भाजपा को प्रचंड बहुमत की सूचना मिल रही है. यही कारण है कि ममता दीदी की नींद उड़ गयी है.

अमित शाह ने कहा कि पिछले पांच साल में भाजपा की सरकार ने आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति को अपनाया है. हमारे संकल्प पत्र में हमने इस नीति को और आगे बढ़ाने का संकल्प लिया है. लेकिन विपक्षी पार्टियां देश की सुरक्षा के अहम मुद्दे पर चुप दिखाई देती हैं. देश की सुरक्षा के लिए, देश के अर्थतंत्र की गाड़ी को पटरी पर लाने के लिए कठोर नेतृत्व देने का काम भाजपा ने किया है.

अमित शाह ने दावा किया कि 2022 तक देश में एक भी व्यक्ति, एक भी परिवार ऐसा नहीं होगा जिसके पास घर, बिजली, गैस, पीने का पानी, शौचालय न हो और एक भी परिवार ऐसा नहीं होगा जिसके पास स्वास्थ्य की सुरक्षा न हो.

उन्होंने विपक्ष को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि विपक्ष के पास कोई नेतृत्व नहीं है. विपक्ष अपना न कोई नेता, न नीति देश के सामने रख पाया है.उन्होंने दावा किया कि राष्ट्र की सुरक्षा के लिए भाजपा स्पष्ट नीति लाई है. चाहे आतंकवाद हो, एनआरसी हो, सिटिजन अमेंडमेंट बिल हो, चाहे धारा 370 और 35ए को हटाने की बात हो. इस सभी बातों पर हमने अपने संकल्प पत्र में स्पष्ट नीति अपनाई है और सरकार में आने के बाद हम सिटिजन अमेंडमेंट बिल को लेकर आयेंगे.साध्वी प्रज्ञा के मामले में अमित शाह ने कहा कि हिंदू टेरर के नाम से एक फर्जी केस बनाना गया था, दुनिया में देश की संस्कृति को बदनाम किया गया, कोर्ट में केस चला तो इसे फर्जी पाया गया. साध्वी प्रज्ञा को झूठे केस में फंसाया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola