बैंकिंग सेक्टर में करें प्रवेश, एसबीआई दे रहा है मौका
Updated at : 19 Apr 2019 9:43 PM (IST)
विज्ञापन

युवाओं को सरकारी नौकरी से जुड़ने का मौका देनेवाले क्षेत्रों में बैंकिंग सेक्टर की खास भूमिका है. पिछले कुछ वर्षों में इस सेक्टर ने युवाओं को ढेरों मौके उपलब्ध कराये हैं. हाल में भारतीय स्टेट बैंक ने जूनियर एसोसिएट (कस्टमर सपोर्ट एवं सेल्स) के 8653 पदों पर बहाली के लिए आवेदन आमंत्रित किये हैं. यदि […]
विज्ञापन
युवाओं को सरकारी नौकरी से जुड़ने का मौका देनेवाले क्षेत्रों में बैंकिंग सेक्टर की खास भूमिका है. पिछले कुछ वर्षों में इस सेक्टर ने युवाओं को ढेरों मौके उपलब्ध कराये हैं. हाल में भारतीय स्टेट बैंक ने जूनियर एसोसिएट (कस्टमर सपोर्ट एवं सेल्स) के 8653 पदों पर बहाली के लिए आवेदन आमंत्रित किये हैं. यदि आप इस अवसर के माध्यम से बैंकिंग सेक्टर में प्रवेश करना चाहते हैं, तो चयन के लिए जून, 2019 में आयोजित की जानेवाली परीक्षा की तैयारी कर अपनी ख्वाहिश को पूरा कर सकते हैं.
पदों के बारे में जानें विस्तार से
जूनियर एसोसिएट (कस्टमर सपोर्ट एवं सेल्स) के कुल पदों की संख्या 8653 है, जिसमें सामान्य वर्ग के 3674 और अन्य पिछड़ा वर्ग के 1966 पद हैं. वहीं ईडब्ल्यूएस के लिए 853, अनुसूचित जाति के लिए 1361 और अनुसूचित जनजाति के लिए 799 पद आरक्षित हैं. सर्कल व सेंटर के अनुसार निर्धारित पदों का विवरण जानने के लिए अधिसूचना की मदद लें.
आवेदन के लिए आवश्यक योग्यता
यदि आपने मान्यताप्राप्त संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक डिग्री प्राप्त की है, तो आप इन पदों पर आवेदन के लिए पात्र हैं. उम्मीदवार जो अपने स्नातक के अंतिम वर्ष में हैं, वे भी आवेदन कर सकते हैं, बशर्ते 31 अगस्त, 2019 तक निर्धारित अर्हता प्राप्त करने का प्रमाण प्रस्तुत करना होगा. आवेदन के लिए न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष तय की गयी है. अायु की गणना 1 अप्रैल, 2019 के आधार पर की जायेगी. आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों कों अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जायेगी.
चयन प्रक्रिया
जूनियर एसोसिएट (कस्टमर सपोर्ट एवं सेल्स) के पद पर उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन लिखित परीक्षा (प्रीलिम्स और मेंस) के आधार पर किया जायेगा. ऑनलाइन प्रीलिम्स परीक्षा 100 अंकों की होगी, जिसमें वस्तुनिष्ठ प्रकार के कुल 100 प्रश्न पूछे जायेंगे. ये प्रश्न इंग्लिश लैंग्वेज (30 अंक), न्यूमेरिकल एबिलिटी (35 अंक) और रीजनिंग एबिलिटी (35 अंक) पर आधारित होंगे. सभी प्रश्नों को हल करने के लिए उम्मीदवारों को कुल एक घंटे का समय दिया जायेगा, जिसमें प्रत्येक विषय के प्रश्नों को 20 मिनट में हल करना होगा.
इंग्लिश लैंग्वेज की करें तैयारी
जूनियर एसोसिएट के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जानेवाली ऑनलाइन प्रीलिम्स परीक्षा में इंगलिश लैंग्वेज एक स्कोरिंग विषय है. आपको 20 मिनट में इस विषय के 30 प्रश्न हल करने होंगे. ऐसे में यदि आपकी इंग्लिश ग्रामर और लैंग्वेज पर अच्छी पकड़ होगी, तो आप इन प्रश्नों को निर्धारित समय-सीमा में आसानी से हल कर लेंगे. इंग्लिश लैंग्वेज में आमतौर पर लेखांश-आधारित प्रश्न, स्पेलिंग मिस्टेक, रैपिड फिलर्स, क्लोज टेस्ट, विपरीतार्थक और समानार्थक शब्द आदि से संबंधित प्रश्न शामिल होते हैं. इन प्रश्नों को हल करने के लिए आपको व्याकरणिक संकल्पनाओं की स्पष्ट और सटीक जानकारी प्राप्त करनी होगी और अपना शब्द-भंडार भी मजबूत करना होगा.
क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड के लिए करें अभ्यास
क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड को इस पेपर का कठिन सेक्शन कहा जा सकता है. एसबीआई ने क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड के 35 प्रश्नों को हल करने के लिए 20 मिनट का समय निर्धारित किया है.
ऐसे करें आवेदन
निर्धारित पात्रता को पूरा करनेवाले उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 3 मई, 2019 तक ऑनलाइन आवेदन कर
सकते हैं.
आवेदन शुल्क : सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग और अत्यंत पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 750 रुपये, आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को 125 रुपये अदा करने होंगे. आवेदन शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड/ क्रेडिट कार्ड/ इंटरनेट बैंकिंग का उपयोग करके ऑनलाइन मोड से किया जा सकता है.
अन्य जानकारी के लिए देखें :
https://www.sbi.co.in/webfiles/uploads/files/careers/11042019_SBI_CLERICAL_RECT_ADVERTI SEMENT_2019.pdf
एसबीआई दे रहा है मौका बैंकिंग सेक्टर में करें प्रवेश
विशेष रणनीति के साथ करें तैयारी
बैंकिंग की परीक्षाओं में लाखों छात्र हिस्सा लेते हैं, लेकिन कामयाबी सिर्फ उन्हीं छात्रों को हासिल होती है, जो विशेष रणनीति के साथ परीक्षा की तैयारी करते हैं. ऐसे में आप भी कुछ टिप्स को अपना कर अपनी तैयारी को पुख्ता बना सकते हैं.
प्रश्नपत्र को तीन हिस्सों में बांटें
परीक्षा की तैयारी को आसान बनाने के लिए आप पूरे पेपर को तीन हिस्सों- आसान, मध्यम और मुश्किल में बांट सकते हैं. आसान सवालों की तैयारी पहले करें. आसान विषय से पढ़ाई शुरू कर मीडियम, फिर कठिन सवालों की तैयारी की तरफ बढ़ें. परीक्षा के दौरान भी आप इस रणनीति को अपना सकते हैं.
मॉक टेस्ट की लें मदद
बेहतर होगा कि आप तैयारी के लिए ऑनलाइन उपलब्ध पुराने प्रश्नपत्रों को हल करें. पुराने पेपर को हल करके आप न सिर्फ परीक्षा के पैटर्न को समझ पायेंगे, बल्कि आपको निर्धारित समयावधि के अंदर अधिक से अधिक प्रश्नों को हल करने की प्रैक्टिस भी हो जायेगी.
पसंदीदा सेक्शन पर करें फोकस
किसी भी परीक्षा के सभी सेक्शन की अच्छी तरह से तैयार करना जरूरी होता है, लेकिन हर परीक्षार्थी की एक या दो विषयों पर अच्छी पकड़ होती है. ऐसे में बेहतर होगा कि आप अपनी रुचि के विषय के प्रश्नों को पहले हल करें. ऐसा करना अच्छा स्कोर प्राप्त करने में मददगार साबित होगा.
न करें तुुक्का मारने की कोशिश
एसबीआई द्वारा आयोजित की जानेवाली इस परीक्षा में निगेटिव मार्किंग का प्रावधान भी है, इसलिए परीक्षा में तुक्का लगाने का प्रयास न करें. पहले उन प्रश्नों को हल करें, जिन्हें आपने अच्छे से तैयार किया है. इसके बाद मुश्किल प्रश्नों को हर करने का प्रयास करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




