ePaper

VIDEO हार्दिक पटेल को चुनावी रैली में एक व्यक्ति ने थप्पड़ जड़ा, अफरा-तफरी

Updated at : 19 Apr 2019 12:08 PM (IST)
विज्ञापन
VIDEO हार्दिक पटेल को चुनावी रैली में एक व्यक्ति ने थप्पड़ जड़ा, अफरा-तफरी

सुरेंद्रनगर (गुजरात) : पटेल आंदोलन से उभरे कांग्रेस नेता हार्दिक पटेल को आज एक चुनावी रैली में एक व्यक्ति ने थप्पड़ जड़ दिया. जिस वक्त थप्पड़ जड़ने की घटना हुई, हार्दिक पटेल उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे. उसी वक्त अचानक एक व्यक्ति मंच पर चढ़ा और हार्दिक पटेल को थप्पड़ जड़ दिया. थप्पड़ […]

विज्ञापन

सुरेंद्रनगर (गुजरात) : पटेल आंदोलन से उभरे कांग्रेस नेता हार्दिक पटेल को आज एक चुनावी रैली में एक व्यक्ति ने थप्पड़ जड़ दिया. जिस वक्त थप्पड़ जड़ने की घटना हुई, हार्दिक पटेल उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे. उसी वक्त अचानक एक व्यक्ति मंच पर चढ़ा और हार्दिक पटेल को थप्पड़ जड़ दिया.

थप्पड़ जड़ने वाला शख्स बहुत गुस्से में था और उसके अचानक हमले से हार्दिक पटेल चौंक गये. पुलिस ने उस व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है. ज्ञात हो कि कल ही एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा नेता जेवीएल नरसिम्हा पर एक व्यक्ति ने जूता फेंक दिया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola