दुनिया के सबसे विशाल विमान ने भरी परीक्षण उड़ान, हवा में रहा ढाई घंटे तक

Updated at : 14 Apr 2019 9:00 AM (IST)
विज्ञापन
दुनिया के सबसे विशाल विमान ने भरी परीक्षण उड़ान, हवा में रहा ढाई घंटे तक

वॉशिंगटन : दुनिया के सबसे बड़े विमान ने कैलिफोर्निया में परीक्षण के लिए पहली बार उड़ान भरी. इसमें छह बोइंग 747 इंजन लगे हुए हैं. शनिवार को इस बड़े विमान ने अपनी पहली यात्रा मोजावे रेगिस्तान के ऊपर की. इस विमान का निर्माण अंतरिक्ष में रॉकेट ले जाने और उसे वहां छोड़ने के लिए किया […]

विज्ञापन

वॉशिंगटन : दुनिया के सबसे बड़े विमान ने कैलिफोर्निया में परीक्षण के लिए पहली बार उड़ान भरी. इसमें छह बोइंग 747 इंजन लगे हुए हैं.

शनिवार को इस बड़े विमान ने अपनी पहली यात्रा मोजावे रेगिस्तान के ऊपर की. इस विमान का निर्माण अंतरिक्ष में रॉकेट ले जाने और उसे वहां छोड़ने के लिए किया गया है.

दरअसल यह रॉकेट उपग्रहों को अंतरिक्ष में उनकी कक्षा तक पहुंचाने में मदद करेगा.

मौजूदा समय में टेकऑफ रॉकेट की मदद से उपग्रहों को कक्षा में भेजा जाता है. इसके मुकाबले उपग्रहों को कक्षा तक पहुंचाने में यह विकल्प ज्यादा अच्छा रहेगा. इसका निर्माण स्केल्ड कम्पोजिट्स नाम की एक इंजीनियरिंग कंपनी ने किया है. यह विमान इतना बड़ा है कि इसके पंख का फैलाव एक फुटबॉल मैदान से ज्यादा है.

शनिवार को यह विमान हवा में करीब ढाई घंटे तक रहा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola