ePaper

इमरान खान के साथ पीएम मोदी का गठजोड़, उन्हें वोट का मतलब पाकिस्तान को वोट : कांग्रेस

Updated at : 10 Apr 2019 1:11 PM (IST)
विज्ञापन
इमरान खान के साथ पीएम मोदी का गठजोड़, उन्हें वोट का मतलब पाकिस्तान को वोट : कांग्रेस

नयी दिल्ली : कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए कहा है कि उनका पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान के साथ गठजोड़ हो गया है और इस चुनाव में मोदी को वोट देने का मतलब है कि पाकिस्तान को वोट देना. पार्टी प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान के एक बयान को […]

विज्ञापन


नयी दिल्ली :
कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए कहा है कि उनका पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान के साथ गठजोड़ हो गया है और इस चुनाव में मोदी को वोट देने का मतलब है कि पाकिस्तान को वोट देना.

पार्टी प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान के एक बयान को लेकर बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला. उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘पाकिस्तान का मोदी के साथ आधिकारिक रूप से गठजोड़ हो गया है. मोदी को वोट का मतलब पाकिस्तान के लिए वोट.’

उन्होंने दावा किया, ‘मोदी जी, पहले नवाज़ शरीफ़ से प्यार और अब इमरान खान आपका चहेता यार! ढोल की पोल खुल गयी है.’ खबरों के मुताबिक इमरान ने कहा है कि लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री मोदी की जीतने की स्थिति में भारत और पाकिस्तान के बीच शांति वार्ता की ज्यादा बेहतर संभावना रहेगी.

सुरजेवाला ने राफेल डील को लेकर भी पीएम मोदी पर हमला किया और कहा कि सच सामने आता है आप चाहे कितनी भी कोशिश उसे छुपाने की कोशिश करें.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola