श्रीलंका के प्रधानमंत्री के आवास पर तैनात पुलिस कमांडो ने खुदकुशी की
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

कोलंबो : श्रीलंका के प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे के सरकारी आवास पर तैनात एक वरिष्ठ पुलिस कमांडो ने बृहस्पतिवार सुबह यहां कथित तौर पर खुदकुशी कर ली. वह 31 साल का था. कोलंबो पेज वेबसाइट ने खबर दी है कि विशेष कार्य बल में तैनात दिलरूक्शा समरसिंघे ने टेंपल ट्री के निकट एक सुरक्षा जांच चौकी […]
विज्ञापन
कोलंबो : श्रीलंका के प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे के सरकारी आवास पर तैनात एक वरिष्ठ पुलिस कमांडो ने बृहस्पतिवार सुबह यहां कथित तौर पर खुदकुशी कर ली. वह 31 साल का था.
कोलंबो पेज वेबसाइट ने खबर दी है कि विशेष कार्य बल में तैनात दिलरूक्शा समरसिंघे ने टेंपल ट्री के निकट एक सुरक्षा जांच चौकी पर ड्यूटी के दौरान अपने सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली.
रिपोर्ट में बताया गया है, कोलंबो नेशनल अस्पताल में भर्ती कराये जाने के बाद अधिकारी ने दम तोड़ दिया. वेबसाइट के अनुसार, अधिकारियों ने बताया कि खुदकुशी के कारण का पता नहीं चल पाया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










