155 पदों पर की जायेंगी नियुक्तियां

Updated at : 04 Apr 2019 1:27 AM (IST)
विज्ञापन
155 पदों पर की जायेंगी नियुक्तियां

न्यूक्लियर पावर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एनपीसीआइएल) ने एग्जिक्यूटिव ट्रेनी के पदों पर रिक्तियां घोषित की हैं. इसके तहत अलग-अलग विषयों के लिए कुल 155 पदों पर नियुक्तियां की जायेंगी. इन पदों को भरने के लिए कंपनी ने योग्य उम्मीदवारों से आवेदन पत्र आमंत्रित किये हैं. इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर […]

विज्ञापन

न्यूक्लियर पावर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एनपीसीआइएल) ने एग्जिक्यूटिव ट्रेनी के पदों पर रिक्तियां घोषित की हैं. इसके तहत अलग-अलग विषयों के लिए कुल 155 पदों पर नियुक्तियां की जायेंगी. इन पदों को भरने के लिए कंपनी ने योग्य उम्मीदवारों से आवेदन पत्र आमंत्रित किये हैं. इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने की अंतिम तिथि 23 अप्रैल 2019 है.

एग्जिक्यूटिव ट्रेनी, कुल पद : 155 (अनारक्षित- 63)
– मेकैनिकल/केमिकल/इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रॉनिक्स/इंस्ट्रूमेंटेशन/सिविल
योग्यता : मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी/संस्थान से मेकेनिकल/केमिकल/इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रॉनिक्स/इंस्ट्रूमेंटेशन/सिविल इंजीनियरिंग में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों के साथ बीई/बीटेक/बीएससी (इंजीनियरिंग) डिग्री प्राप्त हो.
इन बातों का भी रखें ख्याल
– संबंधित विषय में एमटेक डिग्री प्राप्त होनी चाहिए.
– इसके साथ ही उम्मीदवारों के पास वैध गेट-2019 स्कोर हो.
आयु सीमा
– अधिकतम 26 वर्ष. आयु की गणना 23 अप्रैल 2019 के आधार पर की जाएगी.
– अधिकतम आयु में एससी/एसटी उम्मीदवारों को पांच वर्ष और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को तीन वर्ष की छूट दी जाएगी.
– दिव्यांग श्रेणी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में दस वर्ष की छूट प्राप्त होगी.
मासिक स्टाइपेंड :
35,000 रुपये.
आवेदन शुल्क
: सामान्य/ओबीसी उम्मीदवारों के लिए 500 रुपये.
– एससी/एसटी/दिव्यांग और महिला उम्मीदवारों के लिए कोई शुल्क देय नहीं है.
चयन प्रक्रिया : गेट-2019 स्कोर के आधार पर उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्टेड किया जायेगा. इसके बाद इंटरव्यू में प्रदर्शन के आधार पर चयन किया जायेगा.
आवेदन प्रक्रिया :
– उम्मीदवारों को संस्थान की वेबसाइट (www.npcilcareers.co.in) पर लॉगइन करना होगा. होमपेज खुलने पर करियर ऑप्शन पर क्लिक करें.
– क्लिक करते ही एक नया वेबपेज खुल जायेगा. इस पेज पर Recruitment of Engineering Graduates 2019 in NPCIL through GATE View details (Advt) शीर्षक दिखाई देगा.
– इस शीर्षक के बीच में दिए गए पीडीएफ साइन पर पर क्लिक करें. ऐसाकरते ही रिक्तियों से संबंधित जारी किया गया विस्तृत विज्ञापन आपकी कम्प्यूटर स्क्रीन पर खुल जायेगा.
– इस विज्ञापन को अच्छी तरह से पढ़ें और पदों के अनुसार अपनी योग्यता की जांच कर लें.
– अब विज्ञापन में दिये गये दिशा-निर्देशों के अनुसार ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को पूरा करें.
– ध्यान रहे ऑनलाइन आवेदन करते समय फोटोग्राफ और हस्ताक्षर समेत अन्य मांगे गये दस्तावेजों की स्कैन कापी विज्ञापन में दिये गये निर्धारित साइज के अनुसार ही अपलोड करें.
– पूरी तरह से भरे हुए आवेदन पत्र को सब्मिट करने से पहले उसमें दर्ज की गई सभी जानकारियों को एक बाद पुन: जांच लें.
– यदि दर्ज जानकारियों में कोई बदलाव करना है, तो कर लें. एक बाद सब्मिट होने के बाद आवेदन पत्र में कोई बदलाव नहीं किया जा सकेगा.
– अंत में पूरी तरह संतुष्ट होने के बाद आवेदन पत्र को सब्मिट कर दें. साथ ही सब्मिट किये गये आवेदन पत्र का एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें.
महत्वपूर्ण तिथि
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 23 अप्रैल 2019
अधिक जानकारी के लिए यहां करें संपर्क
वेबसाइट : www.npcilcareers.co.in
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola