ePaper

आम चुनाव हारने के बाद बोले तुर्की के राष्ट्रपति, अपनी खामियों में सुधार करेंगे

Updated at : 01 Apr 2019 10:12 AM (IST)
विज्ञापन
आम चुनाव हारने के बाद बोले तुर्की के राष्ट्रपति, अपनी खामियों में सुधार करेंगे

इस्तांबुल : तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन ने सोमवार को कहा कि उनकी सत्तारूढ़ पार्टी एकेपी अपनी खामियों में सुधार करेगी. राष्ट्रपति की यह घोषणा ऐसे समय में हुई है, जब ऐसा प्रतीत हो रहा है कि पार्टी अंकारा में हार का सामना कर सकती है और इस्तांबुल के चुनाव में उसे कड़े मुकाबले […]

विज्ञापन

इस्तांबुल : तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन ने सोमवार को कहा कि उनकी सत्तारूढ़ पार्टी एकेपी अपनी खामियों में सुधार करेगी. राष्ट्रपति की यह घोषणा ऐसे समय में हुई है, जब ऐसा प्रतीत हो रहा है कि पार्टी अंकारा में हार का सामना कर सकती है और इस्तांबुल के चुनाव में उसे कड़े मुकाबले का सामना करना पड़ रहा है.

एर्दोआन ने अंकारा में अपने हजारों समर्थकों से कहा, ‘अगर कुछ खामियां हैं, तो यह हमारा कर्तव्य है कि हम इसमें सुधार करें.’ उन्होंने कहा, ‘कल सुबह से हम अपनी खामियों की पहचान के लिए काम शुरू करेंगे और उसे ठीक करेंगे.’

हालांकि, एर्दोआन ने अपने संबोधन में प्रत्यक्ष तौर पर चुनाव के पूर्ण परिणाम का जिक्र नहीं किया. लेकिन, उन्होंने कहा कि अगर उनकी पार्टी इस्तांबुल में सत्ता से बाहर होती है और मेयर कोई विपक्षी उम्मीदवार बनता है, तब भी उनकी पार्टी स्थानीय जिला परिषदों पर नियंत्रण रखेगी.

दरअसल, इस्तांबुल में एर्दोआन के उम्मदीवार पूर्व प्रधानमंत्री बिनाली यिल्दरीम ने पहले दावा किया कि वह चुनाव जीत गये हैं, लेकिन उनके विपक्षी एकरेम इमामोगुल का कहना है कि अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी, क्योंकि मतों की गिनती अब भी हो रही है.

अनादोलु सरकारी समाचार एजेंसी के मुताबिक, एकेपी के उम्मीदवार को 48.71 फीसदी मतदान जबकि विपक्षी उम्मीदवार को 48.75 फीसदी मत हासिल हुए हैं. एर्दोआन और उनकी जस्टिस एंड डेवलपमेंट पार्टी (एकेपी) पहली बार 2002 में सत्ता में आये थे और उसके बाद से वह लगातार चुनाव जीतते रहे हैं, लेकिन इस बार विश्लेषकों का कहना है कि पार्टी को अंकारा में हार और इस्तांबुल में कड़े मुकाबले का सामना करना पड़ सकता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola