पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में लोगों ने होली मनायी

पेशावर : पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में लोगों ने शनिवार को होली मनायी. संयोग से शनिवार से ही बसंत ऋतु की शुरुआत भी हुई. औकाफ, हज, धार्मिक एवं अल्पसंख्यक मामलों के विभाग ने इस होली उत्सव की मेजबानी की. अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय के करीब 600 लोग निश्तार सभागार पहुंचे और रंगों के त्योहार का जश्न […]
पेशावर : पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में लोगों ने शनिवार को होली मनायी. संयोग से शनिवार से ही बसंत ऋतु की शुरुआत भी हुई. औकाफ, हज, धार्मिक एवं अल्पसंख्यक मामलों के विभाग ने इस होली उत्सव की मेजबानी की.
अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय के करीब 600 लोग निश्तार सभागार पहुंचे और रंगों के त्योहार का जश्न मनाया. दिन भर चले जश्न में हिंदू समुदाय ने आरती की और देश की समृद्धि के लिए प्रार्थना की. पंजाबी पोशाक पहने युवाओं ने भांगड़ा नृत्य किया.
मुख्य अतिथि स्वास्थ्य मंत्री डॉ हिशाम इनाम उल्लाह खान ने कहा कि हिंदू समुदाय ने पूरे उत्साह के साथ बसंत ऋतु की शुरुआत का जश्न मनाया. उन्होंने कहा, ‘हमारे धर्म एवं जाति अलग होने के बावजूद हम एकजुट हैं.’ साथ ही उन्होंने कहा कि शांति कायम है और अल्पसंख्यक यहां सुरक्षित हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




