रूसी सेना ने वेनेजुएला में सैनिक और उपकरण भेजे

कराकस : रूस की सेना के विमानों ने सप्ताहांत में वेनेजुएला में सैनिक और उपकरण भेजे हैं. रूस की सरकारी समाचार एजेंसी स्पुतनिक ने रविवार को बताया कि तकनीकी सैन्य अनुबंध को पूरा करने के लिए रूस के दो विमान शनिवार को वेनेजुएला पहुंचे, जिनमें उपकरण और कर्मी सवार थे. एजेंसी ने इसके अलावा कोई […]
कराकस : रूस की सेना के विमानों ने सप्ताहांत में वेनेजुएला में सैनिक और उपकरण भेजे हैं. रूस की सरकारी समाचार एजेंसी स्पुतनिक ने रविवार को बताया कि तकनीकी सैन्य अनुबंध को पूरा करने के लिए रूस के दो विमान शनिवार को वेनेजुएला पहुंचे, जिनमें उपकरण और कर्मी सवार थे.
एजेंसी ने इसके अलावा कोई अन्य जानकारी नहीं दी, लेकिन कराकस में रूसी दूतावास के एक अधिकारी के हवाले से कहा कि इन उड़ानों को लेकर कुछ भी रहस्य नहीं है. इस अधिकारी का नाम नहीं बताया गया है.
वेनेजुएला के स्वतंत्र पत्रकार जैवियर मेयोरका ने ट्विटर पर बताया था कि रूसी वायु सेना के दो विमान कराकस के बाहर शनिवार को मुख्य हवाई अड्डे पर उतरे हैं. इसके बाद स्पुतनिक एजेंसी ने खबर प्रकाशित की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










