पश्चिम बंगाल लोकसभा चुनाव में ग्लैमर का तड़का
Updated at : 23 Mar 2019 2:54 AM (IST)
विज्ञापन

अजय विद्यार्थी, कोलकाता : वैसे तो सिनेमा और सियासत का रिश्ता हमेशा से रहा है, मगर इस बार लोकसभा चुनाव में सिनेमा की भागीदारी बढ़-चढ़ कर रहेगी. टॉलीवुड के पर्दे पर अपनी खूबसूरती और अदाओं से दीवाना बनानेवाले कई अभिनेत्रियां और अभिनेता इस बार सियासत के मंच से अपने हुनर का जादू दिखायेंगे. तृणमूल कांग्रेस […]
विज्ञापन
अजय विद्यार्थी, कोलकाता : वैसे तो सिनेमा और सियासत का रिश्ता हमेशा से रहा है, मगर इस बार लोकसभा चुनाव में सिनेमा की भागीदारी बढ़-चढ़ कर रहेगी. टॉलीवुड के पर्दे पर अपनी खूबसूरती और अदाओं से दीवाना बनानेवाले कई अभिनेत्रियां और अभिनेता इस बार सियासत के मंच से अपने हुनर का जादू दिखायेंगे.
तृणमूल कांग्रेस ने इस लोकसभा चुनाव में नाट्य मंच और टॉलीवुड से जुड़ी छह हस्तियों को उम्मीदवार बनाया है. इनमें से चार उम्मीदवार इसके पहले वाले लोकसभा में भी तृणमूल कांग्रेस के सांसद थे. उल्लेखनीय है कि बंगाल में लोकसभा की कुल 42 सीटें हैं.
इनमें से तृणमूल कांग्रेस ने छह सीटों पर फिल्मी हस्तियों को उम्मीदवार बनाया है. इस बार तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी ने बशीरहाट लोकसभा केंद्र से अभिनेत्री नुसरत जहां और जादवपुर लोकसभा केंद्र से अभिनेत्री मिमी चक्रवर्ती को उम्मीदवार बना कर लोगों को चौंका दिया है.
नुसरत जहां और मिमी चक्रवर्ती का टॉलीवुड में लोकप्रियता का अंदाज इसी से लगाया जा सकता है कि उम्मीदवारों के नामों की घोषणा के साथ ही वह सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गयीं और जबर्दस्त सुर्खियां बटोरीं. जादवपुर लोकसभा केंद्र में मिमी चक्रवर्ती के समर्थन में जुलूस का आयोजन किया गया था, लेकिन मिमी चक्रवर्ती को देखने के लिए इतनी भीड़ उमड़ी कि अंतत: जुलूस स्थगित करना पड़ा.
नुसरत जहां व मिमी चक्रवर्ती के अलावा टॉलीवुड के बादशाह मानेजाने वाले अभिनेता व सांसद देव को तृणमूल कांग्रेस ने फिर से घाटाल से उम्मीदवार बनाया है, जबकि बांग्ला फिल्म की मशहूर अभिनेत्री व सांसद मुनमुन सेन को आसनसोल से. इसी तरह से बांग्ला फिल्म अभिनेत्री व सांसद शताब्दी राय बीरभूम से और नाट्य कलाकार अर्पिता घोष बालूरघाट अपनी किस्मत अजमा रही हैं.
अभिनेता देव, अभिनेत्री मुनमुन सेन, अभिनेत्री शताब्दी राय और नाट्य कलाकार व निदेशक अर्पिता घोष टॉलीवुड की नामी गिरामी हस्तियां हैं तथा जिन्हें देखने और सुनने के लिए उनके फैंस दीवाने रहते हैं. तृणमूल कांग्रेस इनकी लोकप्रियता को बैलेट बॉक्स में वोट के रूप में बदलना चाहती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




