वेनेजुएला : गुइदो ने मादुरो के खिलाफ जन आंदोलन की शुरुआत की

वालेंसिया (वेनेजुएला) : वेनेजुएला में खुद को अंतरिम नेता बताने वाले जुआन गुइदो ने राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को सत्ता से बाहर करने के लिए जन आंदोलन की शुरुआत की है. गुइदो ने शनिवार को उत्तरी शहर वालेंसिया से अपना ‘अभियान स्वतंत्रता’ शुरू किया. उधर, मादुरो समर्थक सेना ने पनबिजली संरचना को बचाने पर केंद्रित कई […]
वालेंसिया (वेनेजुएला) : वेनेजुएला में खुद को अंतरिम नेता बताने वाले जुआन गुइदो ने राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को सत्ता से बाहर करने के लिए जन आंदोलन की शुरुआत की है. गुइदो ने शनिवार को उत्तरी शहर वालेंसिया से अपना ‘अभियान स्वतंत्रता’ शुरू किया.
उधर, मादुरो समर्थक सेना ने पनबिजली संरचना को बचाने पर केंद्रित कई अभ्यास किये. मादुरो ने देश में एक सप्ताह तक बिजली गुल रहने के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया था, लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि यह वर्षों की लापरवाही का नतीजा है. गुइदो विपक्षी बहुमत वाली नेशनल एसेंबली के प्रमुख हैं.
अमेरिका, कनाडा, लातिन अमेरिका और यूरोप के अधिकतर देश उन्हें कार्यवाहक राष्ट्रपति घोषित कर चुके हैं. गुइदो ने बहुत जल्द राष्ट्रपति पद का कार्यभार संभालने का संकल्प भी लिया है. शनिवार को गुइदो ने हजारों समर्थकों से कहा, ‘हम लोगों को उनका हक दिलायेंगे.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










