पाकिस्तान ने हाफिज सईद से पूछताछ के लिए UN की टीम को नहीं दिया वीजा

न्यूयॉर्क : पाकिस्तान ने मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड और जमात-उद-दावा के प्रमुख हाफिज सईद से पूछताछ करना चाह रही संयुक्त राष्ट्र की एक टीम का वीजा अनुरोध ठुकरा दिया है. संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की प्रतिबंध सूची से अपना नाम हटवाने के लिए सईद की ओर से दायर अर्जी के सिलसिले में यह टीम पाकिस्तान […]
न्यूयॉर्क : पाकिस्तान ने मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड और जमात-उद-दावा के प्रमुख हाफिज सईद से पूछताछ करना चाह रही संयुक्त राष्ट्र की एक टीम का वीजा अनुरोध ठुकरा दिया है. संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की प्रतिबंध सूची से अपना नाम हटवाने के लिए सईद की ओर से दायर अर्जी के सिलसिले में यह टीम पाकिस्तान में जमात-उद-दावा प्रमुख से पूछताछ करना चाह रही थी.
संयुक्त राष्ट्र के सूत्रों ने यह जानकारी दी. संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रतिबंधित जमात-उद-दावा के मुखिया सईद पर 10 दिसंबर 2008 को पाबंदी लगायी थी. मुंबई हमलों के बाद संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने उसे प्रतिबंधित किया था. मुंबई हमलों में 166 लोग मारे गये थे. नवंबर 2017 में पाकिस्तान में उसे नजरबंदी से रिहा किया गया था.
संयुक्त राष्ट्र के सूत्रों ने पीटीआई को बताया कि संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान के स्थायी मिशन के एक प्रतिनिधि ने पिछले साल अक्टूबर में संरा लोकपाल को सूचित किया था कि उनकी पाकिस्तान यात्रा के लिए कोई वीजा नहीं जारी किया जायेगा. संरा लोकपाल विश्व संस्था द्वारा प्रतिबंधित लोगों एवं संगठनों द्वारा उन्हें प्रतिबंध सूची से हटाने के अनुरोधों की समीक्षा करता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










