Brazil : लूला डि सिल्वा नन्हें पोते के अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद जेल लौटे

Updated at : 03 Mar 2019 10:06 AM (IST)
विज्ञापन
Brazil : लूला डि सिल्वा नन्हें पोते के अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद जेल लौटे

साओ पाउलो : भ्रष्टाचार और अन्य अपराधों के लिए जेल की सजा काट रहे ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति लुइज इनासिओ लूला डि सिल्वा अपने नन्हें पोते के अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद जेल वापस लौट गये. लूला को 12 साल की सजा सुनायी गयी है. संघीय अदालत के फैसले के बाद लूला अपने […]

विज्ञापन

साओ पाउलो : भ्रष्टाचार और अन्य अपराधों के लिए जेल की सजा काट रहे ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति लुइज इनासिओ लूला डि सिल्वा अपने नन्हें पोते के अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद जेल वापस लौट गये. लूला को 12 साल की सजा सुनायी गयी है.

संघीय अदालत के फैसले के बाद लूला अपने पोते ऑर्थर अराउजो लूला डि सिल्वा के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए जेल से बाहर आये थे और विमान से साओ पाउलो पहुंचे थे. साओ पाउलो में ‘साओ बर्नार्डो कैंपो’ कब्रिस्तान में एकत्रित लोगों ने लूला का स्वागत किया और ‘लूला को मुक्त करो’ और ‘लूला, ब्राजील के लोगों का योद्धा है’ जैसे नारे भी लगाये.

इसे भी पढ़ें : उत्तर कोरिया के डर से अमेरिका ने किया यह एलान!

अंतिम संस्कार के दो घंटे बाद लूला वहां से निकले. इस दौरान वह बेहद गमगीन दिखाई दे रहे थे. सैन्य पुलिस द्वारा समर्थकों को वहां से हटाने से पहले उन्होंने समर्थकों की ओर देखते हुए हाथ हिलाया और कुछ लोगों से हाथ भी मिलाया.

गौरतलब है कि सात साल के नन्हें ऑर्थर की मस्तिष्क ज्वर से मौत हो गयी थी. ऑर्थर लूला के पांच बेटों में से एक सैंड्रो लुइज लूला डि सिल्वा का बेटा था और अपने दादा से मिलने दो बार जेल भी आया था. लूला की वर्कर्स पार्टी के प्रमुख जी हॉफमैन ने जेल में उनसे मुलाकात के बाद कहा था, ‘लूला बेहद दुखी हैं…. कोई भी ऐसे दुखद समाचार की उम्मीद नहीं करता.’

हॉफमैन ने कहा था, ‘उन्होंने कहा कि किसी पिता को अपने बेटे को दफन न करना पड़े, किसी दादा को अपने पोते को दफन न करना पड़े.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola