ePaper

सऊदी अरब ने ओसामा के बेटे हमजा की नागरिकता रद्द की

Updated at : 01 Mar 2019 10:20 PM (IST)
विज्ञापन
सऊदी अरब ने ओसामा के बेटे हमजा की नागरिकता रद्द की

दुबई : सऊदी अरब ने शुक्रवार को ऐलान किया कि उसने अलकायदा के दिवंगत नेता ओसामा बिन लादेन के बेटे हमजा बिन लादेन की नागरिकता रद्द कर दी है. सऊदी अरब के सरकारी गजट में प्रकाशित सूचना में कहा गया है कि सऊदी अरब ने एक शाही आदेश के जरिये नवंबर में उसकी नागरिकता रद्द […]

विज्ञापन

दुबई : सऊदी अरब ने शुक्रवार को ऐलान किया कि उसने अलकायदा के दिवंगत नेता ओसामा बिन लादेन के बेटे हमजा बिन लादेन की नागरिकता रद्द कर दी है.

सऊदी अरब के सरकारी गजट में प्रकाशित सूचना में कहा गया है कि सऊदी अरब ने एक शाही आदेश के जरिये नवंबर में उसकी नागरिकता रद्द कर दी था.

हालांकि यह नहीं बताया गया है कि इस आदेश को अब क्यों सार्वजनिक किया गया. सऊदी अरब ने यह ऐलान अमेरिकी सरकार की उस पेशकश के बाद किया है जिसमें अमेरिका ने ओसामा के बारे में जानकारी मुहैया कराने पर 10 लाख अमेरिकी डॉलर (करीब सात करोड़ रुपये) देने का ऐलान किया था.

ओसामा को पाकिस्तान में मई 2011 में अमेरिकी सेना ने मार गिराया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola