ePaper

आर्मी ने किया इमरान के भाषण का वीडियो एडिट, छह मिनट के वीडियो में सात कट, पहले भी वीडियो को 20 बार किया था एडिट

Updated at : 28 Feb 2019 7:20 AM (IST)
विज्ञापन
आर्मी ने किया इमरान के भाषण का वीडियो एडिट, छह मिनट के वीडियो में सात कट, पहले भी वीडियो को 20 बार किया था एडिट

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले पर पाकिस्तान पूरी तरह से घिर गया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को बयान जारी करते हुए सफाई देनी पड़ी कि पाकिस्तान का पुलवामा हमले में कोई हाथ नहीं है. अब खबर यह सामने आ रही है कि पाकिस्तान के पीएम का बयान वाला जो वीडियो सामने […]

विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले पर पाकिस्तान पूरी तरह से घिर गया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को बयान जारी करते हुए सफाई देनी पड़ी कि पाकिस्तान का पुलवामा हमले में कोई हाथ नहीं है.
अब खबर यह सामने आ रही है कि पाकिस्तान के पीएम का बयान वाला जो वीडियो सामने आया है, उसे कई बार एडिट किया गया था. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस छह मिनट के वीडियो में सात कट लगे थे. इसपर, एक बार फिर से सवाल खड़ा हो रहा है कि क्या पाकिस्तान की सेना औऱ आइएसआइ की ओर से यह बयान दिलाये जा रहे हैं. इमरान ने दोपहर 1.30 बजे अपने देश को संबोधित किया था.
पहले भी इमरान के एक वीडियो को 20 बार किया गया था एडिट
इमरान के ताजा वीडियो से पहले भी पुलवामा हमले पर इमरान खान ने एक वीडियो जारी किया था. उस वीडियो को भी लगभग 20 बार एडिट किया गया था. इमरान खान ने कहा था कि पाकिस्तान नहीं चाहता की दहशतगर्दी के लिए उसकी जमीन का इस्तेमाल हो. मैं हिंदुस्तान से कहना चाहता हूं कि हम लोग अक्ल और भरोसे से काम लें. उन्होंने कहा कि दुनिया में इससे पहले जंग हुई तो है लेकिन इसका पता नहीं चला कि वे खत्म कब होंगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola