Pulwama Attack : चीन की शरण में पाकिस्तान, विदेश मंत्री कुरैशी ने फोन पर रोया दुखड़ा

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने सोमवार को अपने चीनी समकक्ष वांग यी को फोन किया और पुलवामा हमले के मद्देनजर उन्हें क्षेत्रीय स्थिति की जानकारी दी. इस हमले में सीआरपीएफ के 40 सैनिक शहीद हो गये थे. पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि स्टेट काउंसलर यी […]
इस्लामाबाद : पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने सोमवार को अपने चीनी समकक्ष वांग यी को फोन किया और पुलवामा हमले के मद्देनजर उन्हें क्षेत्रीय स्थिति की जानकारी दी. इस हमले में सीआरपीएफ के 40 सैनिक शहीद हो गये थे.
पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि स्टेट काउंसलर यी ने फोन करने के लिए विदेश मंत्री का शुक्रिया अदा किया और पाकिस्तान के प्रयासों की सराहना की. बयान में बताया गया है, उन्होंने इस बात पर सहमति जतायी कि क्षेत्र की स्थिति गंभीर है और समूचे क्षेत्र की शांति और सुरक्षा जटिल है. जम्मू कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी को सीआरपीएफ के काफिले पर जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी द्वारा किये गये हमले के बाद भारत पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव की पृष्ठभूमि में दोनों नेताओं ने बातचीत की.
विदेश दफ्तर ने कहा कि वांग ने आतंकवाद के खिलाफ पाकिस्तान के बहुमूल्य योगदान को स्वीकार किया, जिसके लिए पाकिस्तान को भारी कीमत चुकानी पड़ी है. उसने कहा कि कुरैशी ने चीन के समर्थन के लिए उसका आभार जताया और क्षेत्र में शांति तथा स्थिरता और भारत के साथ सभी मुद्दों का बातचीत के जरिये हल करने की पाकिस्तान की इच्छा को रेखांकित किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










