ePaper

ब्रिटेन के स्कूली बच्‍चों को अब पढ़ाया जाएगा समलैंगिक और ट्रांसजेंडर संबंधी पाठ

Updated at : 24 Feb 2019 6:16 PM (IST)
विज्ञापन
ब्रिटेन के स्कूली बच्‍चों को अब पढ़ाया जाएगा समलैंगिक और ट्रांसजेंडर संबंधी पाठ

लंदन : ब्रिटेन के स्कूली बच्चों को समलैंगिक और ट्रांसजेंडर संबंधों के बारे में पढ़ाया जाएगा. इस संबंध में सरकार के नये अनिवार्य दिशानिर्देश अगले सप्ताह जारी किये जाएंगे. ‘द संडे टाइम्स’ की खबर के अनुसार ये नये पाठ्यक्रम पूरे ब्रिटेन के स्कूलों में 2020 में शुरू किये जाएंगे. उससे पहले ब्रिटेन का शिक्षा विभाग […]

विज्ञापन

लंदन : ब्रिटेन के स्कूली बच्चों को समलैंगिक और ट्रांसजेंडर संबंधों के बारे में पढ़ाया जाएगा. इस संबंध में सरकार के नये अनिवार्य दिशानिर्देश अगले सप्ताह जारी किये जाएंगे. ‘द संडे टाइम्स’ की खबर के अनुसार ये नये पाठ्यक्रम पूरे ब्रिटेन के स्कूलों में 2020 में शुरू किये जाएंगे. उससे पहले ब्रिटेन का शिक्षा विभाग छह महीने तक मशविरा करेगा.

नये वैधानिक दिशानिर्देश में यह भी पहली बार शामिल होगा कि अभिभावकों को यह अधिकार होगा कि वे अपने बच्चे को संबंध एवं यौन शिक्षा कक्षा से बाहर रखने का चयन कर सकते हैं.

इस संबंध में अभियान चलाने वालों का तर्क है कि यह पाठ बच्चों को आनलाइन होने वाले बाल यौन उत्पीड़न से संरक्षण के लिए जरूरी है. इसके साथ ही उन्हें समाज में विभिन्न तरह के संबंधों के बारे में पढ़ाया जाना चाहिए.

यद्यपि सभी अभिभावक इस अवधारणा से सहमत नहीं हैं. सोमवार को एक अर्जी पर 100,000 से अधिक लोगों ने हस्ताक्षर करके नये पाठ्यक्रम पर आपत्ति जतायी. इस पर ब्रिटेन की संसद में चर्चा की जाएगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola