भारत के MFN दर्जा वापस लेने पर पाकिस्तान ने कहा, हम कोई भावनात्मक फैसला नहीं लेंगे

Updated at : 15 Feb 2019 9:26 PM (IST)
विज्ञापन
भारत के MFN दर्जा वापस लेने पर पाकिस्तान ने कहा, हम कोई भावनात्मक फैसला नहीं लेंगे

इस्लामाबाद : भारत की ओर से सर्वाधिक तरजीही राष्ट्र (एमएफएन) का दर्जा वापस लेने पर पाकिस्तान ने कहा कि वह कोई भी भावनात्मक फैसला नहीं करेगा और विचार-विमर्श के बाद ही कोई प्रतिक्रिया देगा. पाकिस्तान के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह बात कही. जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले के बाद भारत ने […]

विज्ञापन

इस्लामाबाद : भारत की ओर से सर्वाधिक तरजीही राष्ट्र (एमएफएन) का दर्जा वापस लेने पर पाकिस्तान ने कहा कि वह कोई भी भावनात्मक फैसला नहीं करेगा और विचार-विमर्श के बाद ही कोई प्रतिक्रिया देगा. पाकिस्तान के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह बात कही.

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले के बाद भारत ने सख्त कदम उठाते हुए पाकिस्तान से व्यापार में सबसे तरजीही राष्ट्र (एमएफएन) का दर्जा वापस ले लिया है. बृहस्पतिवार को हुए इस हमले में 40 जवान शहीद हुए हैं. पाकिस्तान के आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने हमले की जिम्मेदारी ली है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के व्यापार सलाहार अब्दुल रज्जाक दाऊद ने संवाददाताओं से कहा कि भारत के फैसले पर कोई भी प्रतिक्रिया विचार-विमर्श के बाद दिया जायेगा.

तरजीही राष्ट्र का दर्जा वापस लेने के बाद पाकिस्तान से भारत को निर्यात की जानेवाली 48.8 करोड़ डॉलर (करीब 3,482.3 करोड़ रुपये) की वस्तुओं पर प्रभाव पड़ेगा. पाकिस्तान ने 2017-18 में भारत को 48.8 करोड़ डॉलर का सामान निर्यात किया था. वित्त मंत्रालय के अधिकारी ने कहा कि भारत के इस फैसले का पाकिस्तान पर बहुत थोड़ा असर होगा क्योंकि दोनों देशों के बीच का व्यापार बहुत कम है. अधिकारी ने कहा कि पाकिस्तान को धन के लिहाज से बहुत ज्यादा नुकसान नहीं होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola