ePaper

#PulwamaAttack : अमेरिका, रूस, श्रीलंका और नेपाल ने आतंकवादी हमले की निंदा की

Updated at : 14 Feb 2019 9:39 PM (IST)
विज्ञापन
#PulwamaAttack : अमेरिका, रूस, श्रीलंका और नेपाल ने आतंकवादी हमले की निंदा की

वाशिंगटन :अमेरिका, रूस, नेपाल और श्रीलंका ने वृहस्पतिवार को जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकवादी हमले की निंदा की और कहा कि वह आतंकवाद को पराजित करने के लिए भारत के साथ खड़ा है. जैश ए मोहम्मद के एक आत्मघाती बम हमलावर ने विस्फोटकों से लदी एक गाड़ी सीआरपीएफ की एक बस से टकरा […]

विज्ञापन

वाशिंगटन :अमेरिका, रूस, नेपाल और श्रीलंका ने वृहस्पतिवार को जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकवादी हमले की निंदा की और कहा कि वह आतंकवाद को पराजित करने के लिए भारत के साथ खड़ा है.

जैश ए मोहम्मद के एक आत्मघाती बम हमलावर ने विस्फोटकों से लदी एक गाड़ी सीआरपीएफ की एक बस से टकरा दी. फलस्वरूप विस्फोट में कम से कम 40 जवान शहीद हो गये और कई अन्य गंभीर रूप से घायल हुए. यह हमला जम्मू कश्मीर में आतंकवाद के तीन दशक के दौर में भीषणतम हमलों में एक है.

इसे भी पढ़ें…

गृह मंत्री राजनाथ ने पुलवामा हमले के लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराया

भारत में अमेरिका के राजदूत कीनेथ जस्टर ने ट्वीट किया, भारत में अमेरिकी मिशन जम्मू कश्मीर में आज हुए आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करता है. हम इस हमले में मारे गये लोगों के परिवारों और घायलों के प्रति हार्दिक संवेदना प्रकट करते हैं. उन्होंने कहा कि अमेरिका आतंकवाद का मुकाबला करने और उसे पराजित करने के लिए भारत के साथ खड़ा है.

इसे भी पढ़ें…

CRPF पर हमले की मसूद अजहर ने रची साजिश, मास्टरमाइंड है पुलवामा का आदिल

J&K : पुलवामा में CRPF के काफिले पर आतंकी हमला, 40 जवान शहीद, गृह मंत्री ने राज्‍यपाल से की बात

रूसी दूतावास ने जम्मू-कश्मीर में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए आतंकी हमले की निंदा की. दूतावास ने कहा- हम हर तरह के आतंकवाद की निंदा करते हैं. श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे ने ट्वीट कर आतंकी हमले की निंदा की. कहा, विश्व को आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई जारी रखनी चाहिए. 1989 के बाद जम्मू-कश्मीर में हुआ सबसे बड़ा आतंकी हमला, मैं पीएम नरेंद्र मोदी और शहीदों के परिवार के प्रति संवेदना जाहिर करता हूं. मालदीव के विदेश मंत्री ने कहा, जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमले की कड़े शब्दों में निंदा करता हूं. मैं पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना जाहिर करता हूं और उनके लिए प्रार्थना करता हूं. नेपाल सरकार ने भी पुलवामा अटैक की निंदा की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola