मिशन - 2019 : एनडीए में भाजपा व जदयू में इस सीट को लेकर तकरार, जहानाबाद में बदल सकते हैं दोनों गठबंधनों के उम्मीदवार

Updated at : 09 Feb 2019 5:10 AM (IST)
विज्ञापन
मिशन - 2019 :  एनडीए में भाजपा व जदयू में इस सीट को लेकर तकरार,  जहानाबाद में बदल सकते हैं दोनों गठबंधनों के उम्मीदवार

पटना : जहानाबाद लोकसभा सीट पर होने वाले चुनाव में उम्मीदवारों को लेकर क्षेत्र के चौक-चौराहे पर बहस छिड़ गयी है. माैजूदा सांसद डाॅ अरुण कुमार को लेकर अब भी संशय की स्थिति है. एनडीए के भीतर भाजपा और जदयू में जहानाबाद को लेकर तकरार है. महागठबंधन में राजद इस सीट का प्रबल दावेदार है. […]

विज्ञापन

पटना : जहानाबाद लोकसभा सीट पर होने वाले चुनाव में उम्मीदवारों को लेकर क्षेत्र के चौक-चौराहे पर बहस छिड़ गयी है. माैजूदा सांसद डाॅ अरुण कुमार को लेकर अब भी संशय की स्थिति है. एनडीए के भीतर भाजपा और जदयू में जहानाबाद को लेकर तकरार है. महागठबंधन में राजद इस सीट का प्रबल दावेदार है. पिछले चुनाव में यहां से रालोसपा के डाॅ अरुण कुमार को जीत मिली थी.

अब रालोसपा तीन भाग में विभक्त है. डाॅ अरुण कुमार सबसे पहले रालोसपा से अलग हुए. हालांकि, एनडीए से उपेंद्र कुशवाहा के अलग होने के बाद उन्होंने मूल रालोसपा के प्रति सहानुभूति दिखायी थी. उपेंद्र के पक्ष में बयान भी जारी किया था. लेकिन, अब उनकी खुद की पार्टी को चुनाव आयोग ने सिंबल आवंटित कर दिया है. जहानाबाद की धरती क्रांति की भूमि रही है.

रामाश्रय प्रसाद से लेकर जगदीश शर्मा और अरुण कुमार यहां से पहले भी सांसद रहे हैं. जहानाबाद लोकसभा सीट पर इस बार एनडीए और महागठबंधन के बीच फिर से कड़ा संघर्ष होने के आसार हैं. डॉ अरुण कुमार ने राजद के डॉ सुरेंद्र प्रसाद यादव को हराकर जीत हासिल की थी. चुनावी महासमर में इस बार का समीकरण थोड़ा अलग हो गया है.

लगातार दो बार से सीट गंवा रही राजद भी इस दफा दूसरे विकल्पों पर विचार कर रहा है. एनडीए में अलग-अलग मोहरों को मैदान में उतारकर रहस्य बरकरार रखा है. कहा जा रहा है कि एनडीए की यह सीट जदयू के खाते में जा सकती है. पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष प्रो रामजतन सिन्हा 12 फरवरी को जदयू में शामिल होने वाले हैं.

उनके इस कदम को जहानाबाद लोकसभा चुनाव से भी जोड़ कर देखा जा रहा है. यदि राजद से यादव जाति के ही प्रत्याशी मैदान में उतारे गये तो जदयू कुशवाहा प्रत्याशी उतार सकता है. इसमें शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा के भी नाम लिये जा रहे हैं. महागठबंधन में वर्तमान सांसद डॉ अरुण कुमार एवं पूर्व सांसद डॉ जगदीश शर्मा के पुत्र सह विधायक रहे राहुल कुमार के नाम की भी चर्चा है

. इलाके में चर्चा इस बात की भी है कि जदयू इस सीट को भाजपा के खाते में डाल सकती है और बदले में उसे पाटलिपुत्र की सीट मिल सकती है.

इनपुट : अश्विनी कुमार, जहानाबाद
ये विस क्षेत्र हैं इस सीट में शामिल
  • अरवल, कुर्था, जहानाबाद, घोसी, मखदुमपुर एवं
  • अतरी विधानसभा क्षेत्र इसमें शामिल हैं.
  • जिसमें कुल वोटरों की संख्या
  • 14 लाख 23 हजार 246 है.
2014 के चुनाव में मिले थे इतने वोट
  • डॉ अरुण कुमार को 3 लाख 22 हजार 647 वोट मिले थे.
  • दूसरे स्थान पर सुरेंद्र प्रसाद यादव को 2 लाख 80 हजार 307 वोट मिले थे.
  • तीसरे नंबर पर रहे जदयू के अनिल कुमार सिंह को 1 लाख 851 मत मिले थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola