आर्थिक संकट से जूझ रहे पाकिस्तान को चीन देगा 2.5 अरब डॉलर का कर्ज

इस्लामाबाद : आर्थिक संकट से जूझ रहे पाकिस्तान को विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ाने के लिये चीन 2.5 अरब डॉलर का कर्ज देगा. एक मीडिया रिपोर्ट में शनिवार को यह जानकारी दी गयी. पाकिस्तान इस समय विदेशी मुद्रा भंडार के गिरते जाने तथा विदेशी कर्ज के बढ़ते जाने की समस्या से जूझ रहा है. पाकिस्तान का […]
इस्लामाबाद : आर्थिक संकट से जूझ रहे पाकिस्तान को विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ाने के लिये चीन 2.5 अरब डॉलर का कर्ज देगा. एक मीडिया रिपोर्ट में शनिवार को यह जानकारी दी गयी.
पाकिस्तान इस समय विदेशी मुद्रा भंडार के गिरते जाने तथा विदेशी कर्ज के बढ़ते जाने की समस्या से जूझ रहा है. पाकिस्तान का विदेशी मुद्रा भंडार गिरकर 8.12 अरब डॉलर पर आ गया है जो कि अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष और विश्वबैंक के सुझाये न्यूनतम स्तर से भी कम है. यह भंडार महज सात सप्ताह के आयात के भुगतान योग्य है.
इसे भी पढ़ें…
चीन ने इमरान की ‘नया पाकिस्तान’ पहल का किया समर्थन
इसी कारण विश्वबैंक और एशियाई विकास बैंक पाकिस्तान को कर्ज देने से मना कर चुके हैं. पाकिस्तानी अखबार ‘द एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ से वित्त मंत्रालय के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा, बीजिंग केंद्रीय बैंक के पास 2.5 अरब डॉलर जमा करेगा.
इसे भी पढ़ें…
…तो ये है चीन की चाल! पाकिस्तान को बनाना चाहता है गुलाम!
अखबार ने कहा कि इस मदद के बाद चालू वित्त वर्ष चीन द्वारा दी गयी सहायता राशि 4.5 अरब डॉलर पर पहुंच जाएगी. इससे पहले चीन ने पिछले साल जुलाई में पाकिस्तान को दो अरब डॉलर का कर्ज दिया था.
इसे भी पढ़ें…
चीन में इमरान के भाषण के प्रसारण के दौरान पीटीवी ने लिखा ‘बेगिंग’, मांगी माफी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




