ePaper

चीन के बढ़ते प्रभाव के बीच पोम्पिओ ने नेपाल के विदेश मंत्री से की मुलाकात

Updated at : 19 Dec 2018 9:43 AM (IST)
विज्ञापन
चीन के बढ़ते प्रभाव के बीच पोम्पिओ ने नेपाल के विदेश मंत्री से की मुलाकात

वाशिंगटन : अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने नेपाल में चीन के बढ़ते प्रभाव को कम करने के मद्देनजर हिमालयी देश के विदेश मंत्री प्रदीप ज्ञवाली के साथ एक दुर्लभ बैठक की. पोम्पिओ ने मंगलवार को ज्ञवाली के साथ हुई बैठक को ऐतिहासिक करार दिया और कहा कि यह कदम नेपाल के साथ साझेदारी मजबूत […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने नेपाल में चीन के बढ़ते प्रभाव को कम करने के मद्देनजर हिमालयी देश के विदेश मंत्री प्रदीप ज्ञवाली के साथ एक दुर्लभ बैठक की. पोम्पिओ ने मंगलवार को ज्ञवाली के साथ हुई बैठक को ऐतिहासिक करार दिया और कहा कि यह कदम नेपाल के साथ साझेदारी मजबूत करने की अमेरिका की प्रतिबद्धता को दर्शाता है.

अमेरिकी विदेश मंत्रालय के उप-प्रवक्ता रॉबर्ट पालाडिनो ने कहा कि पोम्पिओ ने अमेरिका-नेपाल के संबंधों को और मजबूत करने पर जोर दिया. बैठक के दौरान पोम्पिओ ने अमेरिका-नेपाल भागीदारी की स्थायी ताकत और लोगों के आपसी मेलजोल को रेखांकित किया.

पालाडिनो ने कहा, ‘दोनों नेताओं ने नेपाल के 50 करोड़ डॉलर के ‘मिलेनियम चैलेंज कॉरपोरेशन कॉम्पैक्ट’, उत्तर कोरिया सहित एक मुक्त, खुले और समृद्ध हिंद-प्रशांत और वैश्विक मुद्दों पर नेपाल की प्रमुख भूमिका को लेकर चर्चा की.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola