चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की धमकी, हमें कोर्इ हुक्म नहीं दे सकता कि हमें क्या करना आैर क्या नहीं

बीजिंग : चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने मंगलवार को चीन के "सुधारों और खुलेपन" की नीतियों को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता जताते हुए चेतावनी दी है कि कोई भी यह हुक्म नहीं दे सकता है कि हमें क्या करना चाहिए. उन्होंने चीन के सुधार एवं उदारवादी की नीति की 40वीं वर्षगांठ के अवसर पर […]
बीजिंग : चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने मंगलवार को चीन के "सुधारों और खुलेपन" की नीतियों को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता जताते हुए चेतावनी दी है कि कोई भी यह हुक्म नहीं दे सकता है कि हमें क्या करना चाहिए. उन्होंने चीन के सुधार एवं उदारवादी की नीति की 40वीं वर्षगांठ के अवसर पर यह बात कही. चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग ने दिवंगत चीनी नेता देंग शियोपिंग के कार्यकाल में दिसंबर, 1978 में शुरू किये गये आर्थिक सुधारों को और आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता जतायी है. इसके साथ ही, उन्होंने संकेत दिया कि एक दलीय प्रणाली में बदलाव नहीं होगा. जिनपिंग ने कहा कि चीन की सरजमीं पर समाजवाद का झंडा हमेशा लहराता रहा है.
इसे भी पढ़ें : जिनपिंग ने दी युद्ध की धमकी, कहा-चीन अपनी एक इंच जमीन नहीं छोड़ेगा, खूनी संघर्ष के लिए तैयार
चीन के राष्ट्रपति की यह टिप्पणी ऐसे समय आयी है, जब उसका व्यापार और राजनयिक मोर्चे पर अमेरिका के साथ विवाद चल रहा है. शी ने कहा कि कोई भी इस स्थिति में नहीं है कि वह चीन के लोगों को निर्देश दे सके कि क्या किया जाना चाहिए या क्या नहीं किया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि हमें दृढ़ता से विचार करना चाहिए कि क्या सुधार किये जाने चाहिए और क्या किये जा सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










