ePaper

आम लोगों के लिए खुला पाकिस्तान का राष्ट्रपति भवन

Updated at : 09 Dec 2018 11:44 AM (IST)
विज्ञापन
आम लोगों के लिए खुला पाकिस्तान का राष्ट्रपति भवन

इस्लामाबाद : पाकिस्तान सरकार ने कड़ी सुरक्षा वाले आलीशान राष्ट्रपति भवन को आम जनता के लिए खोल दिया है. राष्ट्रपति भवन का आधिकारिक नाम ऐवान-ए-सदर है. यह राजधानी के अति सुरक्षा वाले रेड जोन के कांस्टिट्यूशन एवेन्यू में मारगल्ला हिल्स पर स्थित है. राष्ट्रपति भवन आधुनिक पिरामिड वास्तुकला की शानदार शैली को दर्शाता है. इसके […]

विज्ञापन

इस्लामाबाद : पाकिस्तान सरकार ने कड़ी सुरक्षा वाले आलीशान राष्ट्रपति भवन को आम जनता के लिए खोल दिया है. राष्ट्रपति भवन का आधिकारिक नाम ऐवान-ए-सदर है. यह राजधानी के अति सुरक्षा वाले रेड जोन के कांस्टिट्यूशन एवेन्यू में मारगल्ला हिल्स पर स्थित है.

राष्ट्रपति भवन आधुनिक पिरामिड वास्तुकला की शानदार शैली को दर्शाता है. इसके एक ओर प्रधानमंत्री आवास और दूसरी ओर संसद भवन है. राष्ट्रपति भवन के प्रवक्ता ताहिर खुशनूद ने कहा कि पहचान पत्र दिखाकर आम लोगों को सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक भवन में प्रवेश की अनुमति है.

इमरान खान की तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी ने चुनावों के दौरान सत्ता में आने पर देश की मुख्य इमारतों को आम लोगों के लिए खोलने का वादा किया था. उसी वादे के तहत यह फैसला किया गया. इस नीति के तहत लाहौर, कराची और पेशावर में गवर्नर हाउस को पहले ही आम लोगों के लिए खोल दिया गया था.

सितंबर में लाहौर में गवर्नर हाउस खुलने के पहले ही दिन 4 हजारों लोगों ने इसका दीदार किया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola