ईरान : चाबहार में पुलिस मुख्यालय पर कार बम हमले में दो की मौत

Updated at : 06 Dec 2018 6:23 PM (IST)
विज्ञापन
ईरान : चाबहार में पुलिस मुख्यालय पर कार बम हमले में दो की मौत

तेहरान : ईरान के अशांत दक्षिण-पूर्वी बंदरगाह शहर चाबहार में गुरुवार की सुबह एक पुलिस मुख्यालय पर आत्मघाती कार बम हमले में कम से कम दो लोगों की मौत हो गयी. मृतकों की संख्या के बारे में यह संशोधित सरकारी आंकड़ा जारी किया गया है. चाबहार शहर सिस्तान बलूचिस्तान प्रांत में है जहां पाकिस्तान के […]

विज्ञापन

तेहरान : ईरान के अशांत दक्षिण-पूर्वी बंदरगाह शहर चाबहार में गुरुवार की सुबह एक पुलिस मुख्यालय पर आत्मघाती कार बम हमले में कम से कम दो लोगों की मौत हो गयी. मृतकों की संख्या के बारे में यह संशोधित सरकारी आंकड़ा जारी किया गया है.

चाबहार शहर सिस्तान बलूचिस्तान प्रांत में है जहां पाकिस्तान के बलूची अलगाववादी और सुन्नी मुस्लिम चरमपंथी शिया अधिकारियों को निशाना बनाते हुए सीमापार हमला करते रहते हैं. प्रांत की सुरक्षा से जुड़े डिप्टी गवर्नर मोहम्मद हादी मारशी ने सरकारी टेलीविजन पर कहा, इस आतंकवादी हमले में पुलिस बल के दो सदस्य शहीद हो गये. इससे पहले चाबहार के गवर्नर रहमदेल बामेरी ने कहा था कि कार बम हमलावर के विस्फोट कर खुद को उड़ा लेने पर चार लोगों की मौत हो गयी और कई अन्य घायल हो गये. बाद में मरनेवालों की संख्या संशोधित कर दो बतायी गयी.

बामेरी ने सरकारी टेलीविजन से कहा था, विस्फोट जबर्दस्त था और इससे आसपास के कई भवनों की खिड़कियों के शीशे चटक गये. उन्होंने बताया कि आसपास के कई दुकानदार और उस वक्त वहां से गुजर रहे कई लोग हमले में गंभीर रूप से घायल हो गये. चाबहार शहर पाकिस्तान सीमा के पश्चिम में करीब 100 किलोमीटर की दूरी पर है. यहां खासकर सुन्नी बलुची मुसलमान बड़ी संख्या में है जिनका बसाहट दोनों देशों में है. चाबहार शहर सिस्तान बलूचिस्तान प्रांत में पाकिस्तान सीमा के पश्चिम में 100 किलोमीटर की दूरी पर है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola