आज का इतिहास : बांग्लादेश में चक्रवात से 596 लोगों की मौत, पांच लाख लोग बेघर

नयी दिल्ली : एक दिसंबर आने के साथ ही साल के आखिरी महीने की शुरुआत हो गयी. इतिहास में यह दिन बहुत सी घटनाओं के साथ दर्ज है. इनमें एक घटना कहने को तो मामूली सी है, लेकिन इसने इतना विशाल रूप धारण कर लिया कि इतिहास में जगह बना गयी. दरअसल, 1955 में रोसा […]
नयी दिल्ली : एक दिसंबर आने के साथ ही साल के आखिरी महीने की शुरुआत हो गयी. इतिहास में यह दिन बहुत सी घटनाओं के साथ दर्ज है. इनमें एक घटना कहने को तो मामूली सी है, लेकिन इसने इतना विशाल रूप धारण कर लिया कि इतिहास में जगह बना गयी. दरअसल, 1955 में रोसा पार्क नाम की एक महिला अलागामा में एक बस में सफर कर रही थी और उसने अश्वेत होते हुए भी एक श्वेत सहयात्री के लिए सीट छोड़ने से इन्कार कर दिया. सरकारी नियमों के खिलाफ आचरण करने के कारण उन पर जुर्माना लगाया गया. इस घटना का जमकर विरोध हुआ और मार्टिन लूथर किंग जूनियर के नेतृत्व में अश्वेत समुदाय के लोगों ने 381 दिन तक बसों का बायकॉट किया. एक दिसंबर के इतिहास में दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का ब्योरा इस प्रकार है :
1640 : पुर्तगाल की 60 वर्ष की गुलामी के बाद स्पेन स्वतंत्रत हुआ.
1761 : मोम के पुतलों के संग्रहालय बनाने वाली मैडम तुसाद का जन्म.
1955 : अश्वेत महिला रोसा पार्क ने एक श्वेत सहयात्री के लिए सीट खाली करने से इन्कार किया.
1959 : दुनिया के 12 देशों ने अंटार्कटिक संधि पर हस्ताक्षर करके अंटार्कटिक महाद्वीप को तमाम सैन्य गतिविधियों से मुक्त करके वैज्ञानिक अनुसंधान के लिए संरक्षित रखने का संकल्प लिया.
1959 : बाहरी अंतरिक्ष से पृथ्वी का पहला रंगीन फोटो लिया गया.
1963 : नगालैंड भारत का 16वां राज्य बना.
1965 : सीमा सुरक्षा बल की स्थापना.
1973 : इज़राइल के संस्थापक डेविड बेन गुरियन का निधन. इस्राइल में ध्वज आधे झुकाये गये.
1987 : अफगानिस्तान में नये संविधान के अनुसार डॉक्टर नजीबुल्लाह को देश का राष्ट्रपति चुना गया.
1988 : पहली बार एड्स विरोधी दिवस मनाया गया.
1988 : बांग्लादेश में चक्रवात से 596 लोगों की मौत, पांच लाख लोग बेघर हुए.
1990 : ब्रिटेन और फ्रांस के बीच सुरंग बनाकर विश्व के इन दो महत्वपूर्ण क्षेत्रों को जोड़ा गया.
2002 : ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंग्लैंड को लगातार आठवीं बार एशेज टेस्ट शृंखला गंवानी पड़ी.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




