ePaper

US के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अर्जेंटीना में मोदी और अबे के साथ करेंगे बैठक

Updated at : 28 Nov 2018 9:37 AM (IST)
विज्ञापन
US के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अर्जेंटीना में मोदी और अबे के साथ करेंगे बैठक

वाशिंगटन : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प अर्जेंटीना के ब्यूनस आयर्स में आयोजित होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन से इतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अबे के साथ त्रिपक्षीय बैठक करेंगे. व्हाइट हाउस ने मंगलवार को यह जानकारी दी. यह त्रिपक्षीय बैठक ट्रंप और अबे की बीच द्विपक्षीय बैठक का विस्तार है. 30 […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प अर्जेंटीना के ब्यूनस आयर्स में आयोजित होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन से इतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अबे के साथ त्रिपक्षीय बैठक करेंगे. व्हाइट हाउस ने मंगलवार को यह जानकारी दी.

यह त्रिपक्षीय बैठक ट्रंप और अबे की बीच द्विपक्षीय बैठक का विस्तार है. 30 नवंबर और एक दिसंबर को आयोजित हो रहे जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान ट्रंप का अनेक नेताओं के साथ बैठक का कार्यक्रम है.

इस सालाना बैठक में विश्व की 20 शीर्ष अर्थव्यवस्थाओं वाले देशों के नेता भाग लेंगे, लेकिन सब की निगाहें ट्रंप की चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग तथा रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ होने वाली मुलाकातों पर लगी रहेंगी.

अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन बोल्टन ने जी-20 शिखर सम्मेलन से पहले संवाददाताओं को बताया कि ट्रंप अर्जेंटीना के राष्ट्रपति मौरिसियो मैक्री, दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जेई इन तथा तुर्की के राष्ट्रपति रज्जब तैयब एर्दोआन के साथ बैठक करेंगे.

उन्होंने कहा कि ट्रंप-आबे के बीच द्विपक्षीय बैठक में मोदी के हिस्सा लेने से त्रिपक्षीय बैठक में तब्दील हो जायेगी.

बोल्टन ने कहा, ‘ट्रंप अर्जेंटीना के राष्ट्रपति मौरिसियो मैक्री, दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जेई इन, तुर्की के राष्ट्रपति रज्जब तैयब एर्दोआन तथा जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अबे से मुलाकात करेंगे. ट्रंप और अबे के बीच बैठक में थोड़ी देर बाद मोदी भी शामिल हो जायेंगे, जिससे यह त्रिपक्षीय बैठक में तब्दील हो जायेगी.’

उन्होंने कहा, ‘राष्ट्रपति (ट्रंप) रूस के राष्ट्रपति पुतिन से भी मिलेंगे और चीन के राष्ट्रपति शी (जिनपिंग) के साथ रात्रिभोज पर मिलेंगे.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola