ePaper

उत्तर कोरिया ने नये हाई-टेक हथियार का किया परीक्षण

Updated at : 16 Nov 2018 8:55 AM (IST)
विज्ञापन
उत्तर कोरिया ने नये हाई-टेक हथियार का किया परीक्षण

सियोल : उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन ने नये ‘हाई टेक’ हथियार के परीक्षण का निरीक्षण किया. योनहाप संवाद समिति के अनुसार प्योंगयांग की सरकारी मीडिया ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी. उत्तर कोरिया के सरकारी प्रसारक का हवाला देते हुए योनहाप ने बताया, ‘‘किम जोंग उन ने राष्ट्रीय रक्षा विज्ञान अकादमी में नव […]

विज्ञापन

सियोल : उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन ने नये ‘हाई टेक’ हथियार के परीक्षण का निरीक्षण किया. योनहाप संवाद समिति के अनुसार प्योंगयांग की सरकारी मीडिया ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी.

उत्तर कोरिया के सरकारी प्रसारक का हवाला देते हुए योनहाप ने बताया, ‘‘किम जोंग उन ने राष्ट्रीय रक्षा विज्ञान अकादमी में नव विकसित हाई-टेक सामरिक हथियार के परीक्षण का निरीक्षण किया.” उसने बताया कि परीक्षण सफल रहा, लेकिन यह किस तरह का हथियार है, इस बारे में नहीं बताया.

प्योंगयांग की सरकारी मीडिया ने कहा, ‘‘हाई-टेक सामरिक हथियार का लंबे समय में विकास किया गया है. यह हमारे देश की रक्षा को अभेद्य बनाता है और हमारी पीपुल्स आर्मी की लड़ाकू शक्ति को मजबूत बनाता है.” प्योंगयांग द्वारा परमाणु हथियार और बैलिस्टिक मिसाइलों का परीक्षण रोका जाना इस साल के कूटनीतिक घटनाक्रमों और उत्तर कोरिया-अमेरिका के बीच वार्ता के लिये महत्वपूर्ण रहा है. इसकी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बार-बार प्रशंसा की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola