डोनाल्ड ट्रंप के बिगड़े बोल, अमेरिका के बिना बर्बाद हो गया होता फ्रांस

वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्रांस पर तीखा हमला करते हुए कहा कि देश का बड़ा यूरोपीय सहयोगी दोनों विश्वयुद्धों में बर्बाद हो गया होता, अगर अमेरिका ने उसे सैन्य हथियार न उपलब्ध कराये होते. फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों ने कहा कि यूरोप ने अपनी सेनाएं बनायी, क्योंकि देश रक्षा के लिए […]
वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्रांस पर तीखा हमला करते हुए कहा कि देश का बड़ा यूरोपीय सहयोगी दोनों विश्वयुद्धों में बर्बाद हो गया होता, अगर अमेरिका ने उसे सैन्य हथियार न उपलब्ध कराये होते.
फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों ने कहा कि यूरोप ने अपनी सेनाएं बनायी, क्योंकि देश रक्षा के लिए अमेरिका पर निर्भर नहीं है.
मैक्रों ने यह भी कहा कि यूरोप को चीन, रूस तथा अमेरिका के साइबर खतरों के खिलाफ रक्षा करने की जरूरत है. इस बयान के बाद ट्रंप ने ट्वीट किया.
ट्रंप ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा, ‘मैक्रों ने अमेरिका, चीन और रूस के खिलाफ यूरोप की रक्षा के लिए अपनी सेना बनाने का सुझाव दिया. लेकिन प्रथम और द्वितीय विश्वयुद्ध में जर्मनी भारी था. अमेरिका के आने से पहले वे पेरिस में जर्मन सीख रहे थे…’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










