ePaper

अमेरिका मध्यावधि चुनाव : डोनाल्ड ट्रंप की पार्टी से वेश्यालय चलाने वाले मृत व्यक्ति को मिली जीत, जानें...

Updated at : 07 Nov 2018 10:05 PM (IST)
विज्ञापन
अमेरिका मध्यावधि चुनाव : डोनाल्ड ट्रंप की पार्टी से वेश्यालय चलाने वाले मृत व्यक्ति को मिली जीत, जानें...

न्यूयॉर्क : अमेरिका में बुधवार को समाप्त हुए मध्यावधि चुनाव के चौंकाने वाले नतीजे सामने आ रहे हैं. इस मध्यावधि चुनाव में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी से एक ऐसे व्यक्ति को भी जीत मिली है, जिसकी करीब तीन सप्ताह पहले ही मौत हो चुकी है और वह कानूनी तौर पर वेश्यालय चलाता था. […]

विज्ञापन

न्यूयॉर्क : अमेरिका में बुधवार को समाप्त हुए मध्यावधि चुनाव के चौंकाने वाले नतीजे सामने आ रहे हैं. इस मध्यावधि चुनाव में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी से एक ऐसे व्यक्ति को भी जीत मिली है, जिसकी करीब तीन सप्ताह पहले ही मौत हो चुकी है और वह कानूनी तौर पर वेश्यालय चलाता था. अमेरिका के नेवादा निवासी डेनिस होफ नाम के 72 साल का यह आदमी अमेरिका में कानूनी तौर वैध कई वेश्यालय का संचालन करता था.

हिंदी के अखबार नवभारत टाइम्स की वेबसाइट पर प्रकाशित खबर के अनुसार, 72 साल के डेनिस होफ नेवादा से ही चुनाव लड़ रहे थे. 16 अक्टूबर को अपने वेश्यालय में अपना जन्मदिन मनाने के बाद उनकी मौत हो गयी थी. डेनिस होफ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पार्टी रिपब्लिकन के उम्मीदवार थे. मौत के बाद भी बैलट पेपर से उनका नाम नहीं हटाया गया था. इस कारण इस मध्यावधि चुनाव में उन्हें 68 फीसदी वोट मिले हैं. होफ ने डेमोक्रेटिक की उम्मीदवार लेसिया रोमनोव को बड़े अंतर से हरा दिया.

अखबार की खबर के अनुसार, रिपब्लिकन पार्टी पहले ही तय कर चुकी थी कि वह होफ के नाम को नहीं हटायेगी. अब होफ की जीत पर रिपब्लिकन पार्टी किसी और को उस जगह नियुक्त करेगी. बताया यह भी जा रहा है कि मौत के बाद चुनाव जीतने वाले होफ लेखक भी हैं. उन्होंने कुछ किताबें लिखी हैं.

इसके साथ ही, उन्होंने कुछ एडल्ट टीवी सीरियल में भी काम भी किया था. अमेरिका में वेश्यालयों पर लगनेवाले बैन के वह सख्त खिलाफ थे. नेवादा अमेरिका का एकमात्र राज्य है, जहा वैधानिक रूप से वेश्यालय चलाने की अनुमति है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola