ब्रिटेन की सेना में अब भारतीय भी हो सकेंगे भर्ती, जानिये कैसे कर सकते हैं आवेदन

Updated at : 05 Nov 2018 9:27 PM (IST)
विज्ञापन
ब्रिटेन की सेना में अब भारतीय भी हो सकेंगे भर्ती, जानिये कैसे कर सकते हैं आवेदन

लंदन : ब्रिटिश सरकार ने अपने सशस्त्र बलों में सैन्यकर्मियों की कमी को दूर करने के लिए सोमवार को राष्ट्रमंडल देशों के आवेदकों के लिए मापदंडों में छूट देने की घोषणा की. ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय ने संसद के समक्ष मंत्रालय के लिखित बयान में प्रस्ताव रखा, जिसमें देश की थलसेना, वायुसेना और नौसेना में […]

विज्ञापन

लंदन : ब्रिटिश सरकार ने अपने सशस्त्र बलों में सैन्यकर्मियों की कमी को दूर करने के लिए सोमवार को राष्ट्रमंडल देशों के आवेदकों के लिए मापदंडों में छूट देने की घोषणा की. ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय ने संसद के समक्ष मंत्रालय के लिखित बयान में प्रस्ताव रखा, जिसमें देश की थलसेना, वायुसेना और नौसेना में आवेदन के लिए जरूरी ब्रिटेन में कम से कम पांच साल के प्रवास की शर्त में छूट दी गयी है. इससे बलों में भारत, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा और केन्या जैसे देशों से लोग ब्रिटिश बलों में भर्ती के लिए आवेदन कर सकेंगे.

इसे भी पढ़ें : Britain : सेना में अब सभी पदों पर होगी महिलाओं की नियुक्ति

ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय ने लिखित बयान में इस प्रस्ताव को पेश किया है, जिसमें यह छूट दी गयी है कि ब्रिटेन में थल सेना, वायु सेना और जल सेना में भर्ती होने की प्रक्रिया में पांच साल के प्रवास की प्रक्रिया से छूट दी गयी है. सरकार के इस कदम से भारत, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा और केन्या जैसे देशों के सेना के किसी भी रैंक में भर्ती होने की इच्छा रखने वालों के लिए दरवाजे खुल जायेंगे. हालांकि, इसके लिए उन्हें आवश्यक मानदंडों को पूरा करना होगा.

रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि हमने अब राष्ट्रमंडल देशों के नागरिकों के लिए ब्रिटेन में पांच साल के न्यूनतम प्रवास के मापदंड को खत्म करने और थलसेना, शाही नौसेना, शाही वायुसेना में 1,350 रंगरूट भर्ती करने का फैसला किया है. बयान में कहा गया कि सभी राष्ट्रमंडल देशों से आवेदन स्वीकार किये जायेंगे और 18 साल से कम उम्र के लोगों के आवेदन स्वीकार नहीं किये जायेंगे. राष्ट्रमंडल भारत जैसे 53 स्वतंत्र देशों का संगठन है जिनमें से ज्यादातर पूर्व में ब्रिटेन का उपनिवेश रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola