तुर्की ने कहा, सऊदी सरकार ने दिया था पत्रकार खशोगी को मारने का आदेश

अंकारा : तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन ने शुक्रवार को कहा कि सऊदी पत्रकार जमाल खशोगी को मारने का आदेश सऊदी अरब सरकार के सर्वोच्च स्तर से आया था . उन्होंने कहा कि इस हत्या के पीछे किन लोगों का हाथ है इसका खुलासा करना अंतरराष्ट्रीय समुदाय की जिम्मेदारी है. वाशिंगटन पोस्ट में ऑप-ऐड […]
अंकारा : तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन ने शुक्रवार को कहा कि सऊदी पत्रकार जमाल खशोगी को मारने का आदेश सऊदी अरब सरकार के सर्वोच्च स्तर से आया था . उन्होंने कहा कि इस हत्या के पीछे किन लोगों का हाथ है इसका खुलासा करना अंतरराष्ट्रीय समुदाय की जिम्मेदारी है.
वाशिंगटन पोस्ट में ऑप-ऐड में एर्दोआन कहते हैं, उन्हें नहीं लगता है कि दो अक्टूबर को सऊदी वाणिज्य दूतावास के भीतर खशोगी को मारने का आदेश सऊदी अरब के शाह सलमान ने दिया था. वह लिखते हैं कि सऊदी अरब के साथ तुर्की के निकट संबंध हैं, इसका अर्थ यह नहीं है कि तुर्की एक पत्रकार की मौत पर अपनी आंखें बंद कर लेगा. एर्दोआन ने कहा, ‘‘हमें पता है कि खशोगी को मारने का आदेश सऊदी अरब सरकार के सर्वोच्च स्तर से आया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










