ePaper

इमरान की बहन सहित 44 प्रमुख पाकिस्तानियों की यूएई में बेनामी संपत्ति

Updated at : 27 Oct 2018 6:19 PM (IST)
विज्ञापन
इमरान की बहन सहित 44 प्रमुख पाकिस्तानियों की यूएई में बेनामी संपत्ति

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की बहन सहित 44 प्रमुख राजनीतिज्ञ और सरकारी अधिकारी संयुक्त अरब अमीरात (यूएर्इ) में बेनामी संपत्ति के मालिक हैं. इसका खुलासा उच्चतम न्यायालय में पाकिस्तानी फेडरल इंवेस्टीगेशन एजेंसी (एफआईए) द्वारा पेश सूची में हुआ. डॉन अखबार की खबर के मुताबिक पाकिस्तान से विदेशों में अवैध तरीके से धन […]

विज्ञापन

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की बहन सहित 44 प्रमुख राजनीतिज्ञ और सरकारी अधिकारी संयुक्त अरब अमीरात (यूएर्इ) में बेनामी संपत्ति के मालिक हैं.

इसका खुलासा उच्चतम न्यायालय में पाकिस्तानी फेडरल इंवेस्टीगेशन एजेंसी (एफआईए) द्वारा पेश सूची में हुआ. डॉन अखबार की खबर के मुताबिक पाकिस्तान से विदेशों में अवैध तरीके से धन के अंतरण से संबंधित मामले की सुनवाई कर रहे पाकिस्तानी उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश मियां साकिब निसार की अगुवाई वाली तीन सदस्यीय पीठ के समक्ष यह सूची पेश की गयी है.

खबर में बताया गया कि एफआईए ने उच्चतम न्यायालय के समक्ष 44 व्यक्तियों की सूची प्रस्तुत की. इसमें उन लोगों के नाम है जिनकी दूसरे के नाम पर संपत्ति है. इस सूची में इमरान की बहन अलीमा खानम का नाम है जिनकी पहचान एक संपत्ति के ‘बेनामीदार’ के तौर पर की गयी है.

उनके नाम पर एक नोटिस र्इमेल के साथ घर के पते पर भेजा गया, लेकिल उनके नौकर ने बताया कि वह विदेश में है. एक्सप्रेस ट्रिब्यून के अनुसार इस सूची में आर्थिक एवं उर्जा मामलों के सरकारी प्रवक्ता फारूख सलीम की मां का नाम भी शामिल है.खबर में बताया गया कि जांच में पता चला कि सत्तारूढ़ पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के नेता मुमताज अहमद मुस्लिम 16 संपत्तियों के मालिक हैं और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के मंत्री रहे अमीन फहीम की विधवा रिजवाना अमीन के पास संयुक्त अरब अमीरात के रियल इस्टेट मार्केट में चार संपत्तियां हैं.

इस सूची में पूर्व सीनेटर अनवर बेग की पत्नी आयशा अनवर बेग और राजनीतिज्ञ इरफानुल्लाह खान मारवात का भी नाम है. यूएई में पीपीपी के राजनीतिज्ञ मखदूम अमीन फहीम की चार संपत्तियां, पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ के व्यक्तिगत सचिव तारिक अजीज की बेटी ताहिरा मंजूर की छह संपत्तियां हैं. इसके अलावा गायक अदनान सामी की मां नौरीन सामी की तीन संपत्तियां है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola