उपराष्ट्रपति नायडू की यूनान, पुर्तगाल के प्रधानमंत्रियों के साथ बैठक

ब्रसेल्स : उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने यूनान और पुर्तगाल के प्रधानमंत्रियों से अलग-अलग मुलाकात की. इस दौरान द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने और लोगों के बीच संबंध स्थापित करने के तरीकों पर बातचीत हुयी. नायडू 12वें एशिया-यूरोप बैठक (एएसईएम) शिखर वार्ता में भाग लेने के लिये ब्रसेल्स में हैं. नायडू ने बृहस्पतिवार को यूनान […]
ब्रसेल्स : उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने यूनान और पुर्तगाल के प्रधानमंत्रियों से अलग-अलग मुलाकात की. इस दौरान द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने और लोगों के बीच संबंध स्थापित करने के तरीकों पर बातचीत हुयी. नायडू 12वें एशिया-यूरोप बैठक (एएसईएम) शिखर वार्ता में भाग लेने के लिये ब्रसेल्स में हैं.
नायडू ने बृहस्पतिवार को यूनान के प्रधानमंत्री एलेक्सिस सिप्रास और पुर्तगाल के प्रधानमंत्री एन्टोनियो कोस्टा के साथ बैठक की और रक्षा, अंतरिक्ष, आधारभूत संरचना और स्टार्टअप के क्षेत्र में संबंध मजबूत करने के लिये सहयोग मांगा. सिप्रास ने उपराष्ट्रपति को यूनान की आर्थिक स्थितियों के बारे में बताया और वित्तीय प्रणाली में स्थिरता बहाल करने के लिए सरकार द्वारा उठाये गये कदमों की जानकारी दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










