संयुक्त राष्ट्र ने भारत में तितली चक्रवात से हुए नुकसान पर दुख जताया

Updated at : 16 Oct 2018 11:09 AM (IST)
विज्ञापन
संयुक्त राष्ट्र ने भारत में तितली चक्रवात से हुए नुकसान पर दुख जताया

संयुक्त राष्ट्र : संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने ओडिशा और आंध्र प्रदेश में चक्रवात तितली से बारिश और भूस्खलन के कारण जानमाल के भारी नुकसान पर शोक व्यक्त किया है और कहा कि विश्व निकाय आपदा से निपटने के सरकार के प्रयासों में सहयोग देने के लिए तैयार है. गुतारेस के प्रवक्ता की ओर […]

विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्र :
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने ओडिशा और आंध्र प्रदेश में चक्रवात तितली से बारिश और भूस्खलन के कारण जानमाल के भारी नुकसान पर शोक व्यक्त किया है और कहा कि विश्व निकाय आपदा से निपटने के सरकार के प्रयासों में सहयोग देने के लिए तैयार है. गुतारेस के प्रवक्ता की ओर से सोमवार को जारी एक बयान के अनुसार, ‘महासचिव ओडिशा और आंध्र प्रदेश में चक्रवात तितली से बारिश और भूस्खलन में लोगों के मारे जाने और घायल होने की खबर से शोकाकुल हैं.’

गुतारेस ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र इस त्रासदी से निपटने में भारत सरकार के प्रयासों में सहयोग देने के लिए तैयार है और मुश्किल की इस घड़ी में भारत के साथ मजबूती से खड़ा है. गौरतलब है कि 11 अक्टूबर से चक्रवात तितली से ओडिशा में मरने वालों की संख्या 27 हो गई है. कुल 3,60,353 लोगों को 1,614 राहत केन्द्रों पर पहुंचाया गया है.

ओडिशा के लाखों लोग चक्रवाती तूफान से प्रभावित हैं और गंजाम, गजपति और रायगढ़ जिलों को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचा है. वहीं आंध्र प्रदेश में हजारों मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं. संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने आपदा में मारे गए लोगों के परिजन, सरकार तथा भारत की जनता के प्रति संवेदना व्यक्त की है साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola