लेफ्टिनेंट जनरल आसिम मुनीर बने पाक की खुफिया एजेंसी आईएसआई के प्रमुख

इस्लामाबाद : लेफ्टिनेंट जनरल आसिम मुनीर को बुधवार को पाकिस्तान की ताकतवर खुफिया एजेंसी आईएसआई का नया प्रमुख नियुक्त किया गया. सेना की मीडिया इकाई ने यह घोषणा की. मुनीर मिलिट्री इंटेलिजेंस के प्रमुख भी रह चुके हैं. सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा की अध्यक्षतावाले आर्मी प्रमोशन बोर्ड ने हाल में उन्हें पदोन्नत कर […]
इस्लामाबाद : लेफ्टिनेंट जनरल आसिम मुनीर को बुधवार को पाकिस्तान की ताकतवर खुफिया एजेंसी आईएसआई का नया प्रमुख नियुक्त किया गया. सेना की मीडिया इकाई ने यह घोषणा की. मुनीर मिलिट्री इंटेलिजेंस के प्रमुख भी रह चुके हैं.
सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा की अध्यक्षतावाले आर्मी प्रमोशन बोर्ड ने हाल में उन्हें पदोन्नत कर लेफ्टिनेंट जनरल बनाया था. उन्होंने लेफ्टिनेंट जनरल नावीद मुख्तार की जगह ली है. मुख्तार दिसंबर 2016 में आईएसआई के महानिदेशक बने थे. मुनीर को मार्च 2018 में हिलाल-ए-इम्तियाज सम्मान दिया गया था. सेना ने शीर्ष स्तर पर कई तबादले की भी घोषणा की.
सेना प्रमुख ने पिछले महीने पांच मेजर जनरलों को अगले रैंक में पदोन्नत किया था. इंटर सर्विस पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) के मुताबिक, पदोन्नति पानेवालों में मेजर जनरल नदीम जकी मंज, वाइस चीफ ऑफ जनरल स्टाफ मेजर जनरल अब्दुल अजीज, मिलिट्री इंटेलीजेंस के महानिदेशक मेजर जनरल असीम मुनीर, मेजर जनरल सैयद मुहम्मद अदनान और फ्रंटियर कोर के महानिरीक्षक मेजर जनरल वसीम अशरफ शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




