भ्रष्टाचार के मामले में नवाज शरीफ के बाद छोटे भाई शाहबाज शरीफ भी गिरफ्तार

लाहौर : पाकिस्तान के भ्रष्टाचार निरोधक संगठन ने शुक्रवार को पीएमएल-एन अध्यक्ष एवं पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री शाहबाज शरीफ को भ्रष्टाचार के दो मामलों में शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया. नेशनल असेंबली में नेता प्रतिपक्ष शाहबाज (67) पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के छोटे भाई हैं. पाकिस्तान के राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (नैब) के प्रवक्ता नवाजिश अली […]
लाहौर : पाकिस्तान के भ्रष्टाचार निरोधक संगठन ने शुक्रवार को पीएमएल-एन अध्यक्ष एवं पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री शाहबाज शरीफ को भ्रष्टाचार के दो मामलों में शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया. नेशनल असेंबली में नेता प्रतिपक्ष शाहबाज (67) पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के छोटे भाई हैं.
पाकिस्तान के राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (नैब) के प्रवक्ता नवाजिश अली असीम ने बताया, शाहबाज शरीफ शुक्रवार को नैब, लाहौर के एक जांच दल के समक्ष उपस्थित हुए. आशियाना आवास योजना और पंजाब साफ पानी कंपनी के लिए नियमों का उल्लंघन करते हुए अपनी पसंद की कंपनी को ठेका देने में कथित संलिप्तता के बारे में वह जांचकर्ताओं को संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाये. इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. असीम ने बताया कि शाहबाज की हिरासत की मांग के लिए उन्हें एक जवाबदेही अदालत में पेश किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




