ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट की ग्वाटेमाला में गोली मारकर हत्या

Updated at : 24 Sep 2018 10:10 AM (IST)
विज्ञापन
ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट की ग्वाटेमाला में गोली मारकर हत्या

ग्वाटेमाला सिटी: ग्वाटेमाला में अधिकारियों ने बताया कि इस मध्य अमेरिकी देश में एक और मानवाधिकार कार्यकर्ता की गोली मार कर हत्या कर दी गयी है. मानवाधिकार अभियोजक जॉर्डन रोडस ने रविवार को बताया कि जुआना रामिरेज सैंटियागो की शुक्रवार को गोली मार कर हत्या कर दी गयी. इस साल ग्वाटेमाला में वह 21वीं मानवाधिकार […]

विज्ञापन

ग्वाटेमाला सिटी: ग्वाटेमाला में अधिकारियों ने बताया कि इस मध्य अमेरिकी देश में एक और मानवाधिकार कार्यकर्ता की गोली मार कर हत्या कर दी गयी है.

मानवाधिकार अभियोजक जॉर्डन रोडस ने रविवार को बताया कि जुआना रामिरेज सैंटियागो की शुक्रवार को गोली मार कर हत्या कर दी गयी.

इस साल ग्वाटेमाला में वह 21वीं मानवाधिकार कार्यकर्ता हैं, जिनकी हत्या की गयी है. रोडस ने हत्या की पूरी जांच करने और कार्यकर्ताओं को वृहद सरकारी सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की.

रामिरेज (54) दाई का काम भी करती थीं. वह आईजाइल्स विमेंस नेटवर्क की सदस्य थी. यह संगठन ग्वाटेमाला के ग्रामीण इलाकों में महिलाओं को मनोवैज्ञानिक परामर्श, समाजिक मदद और बच्चे के जन्म में सहायता मुहैया कराता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola