ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप ने कहा- मैं बनना चाहती थी अंतरिक्ष यात्री

ह्यूस्टन : अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप की बेटी और सलाहकार इवांका ट्रंप ने बताया कि वह हमेशा अंतरिक्ष यात्री बनना चाहती थीं. इवांका यहां जॉनसन स्पेस सेंटर आयी हुई थीं. अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के चालक दल के सदस्यों के साथ राष्ट्रपति की सलाहकार ने बात की. उन्होंने गुरुवार को इस अंतरिक्ष केंद्र का दौरा किया. […]
ह्यूस्टन : अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप की बेटी और सलाहकार इवांका ट्रंप ने बताया कि वह हमेशा अंतरिक्ष यात्री बनना चाहती थीं. इवांका यहां जॉनसन स्पेस सेंटर आयी हुई थीं. अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के चालक दल के सदस्यों के साथ राष्ट्रपति की सलाहकार ने बात की. उन्होंने गुरुवार को इस अंतरिक्ष केंद्र का दौरा किया. यहां अंतरिक्ष यात्रियों को प्रशिक्षण देने के साथ ही शोध और विमान नियंत्रण का कार्य होता है.
राष्ट्रपति की सलाहकार इवांका ने यहां मिशन कंट्रोल सेंटर के दरवाजों के बाहर तस्वीरें खिंचवाई और हॉली रिडिंग्स से मुलाकात की. रिडिंग्स नासा के 60 साल के इतिहास में पहली ऐसी महिला हैं जो जॉनसन स्पेस सेंटर की मुख्य विमान निदेशक बनी हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










