ePaper

विद्रोहियों को संयुक्त राष्ट्र आयोग की चेतावनी, इदलिब शहर छोड़ दो

Updated at : 13 Sep 2018 10:29 AM (IST)
विज्ञापन
विद्रोहियों को संयुक्त राष्ट्र आयोग की चेतावनी, इदलिब शहर छोड़ दो

बेरुत: संयुक्त राष्ट्र के एक आयोग ने सीरिया के नागरिकों को शासन की ओर से किसी भी प्रकार के हमले से बचाने के लिए विद्रोही गुटों से इदलिब प्रांत के शहरी इलाकों को छोड़ देने की अपील की. यह प्रस्ताव सीरिया के लिए संयुक्त राष्ट्र के शांति दूत स्टेफन डी मिस्तूरा के पिछले हफ्तेदियेगये सुझाव […]

विज्ञापन

बेरुत: संयुक्त राष्ट्र के एक आयोग ने सीरिया के नागरिकों को शासन की ओर से किसी भी प्रकार के हमले से बचाने के लिए विद्रोही गुटों से इदलिब प्रांत के शहरी इलाकों को छोड़ देने की अपील की. यह प्रस्ताव सीरिया के लिए संयुक्त राष्ट्र के शांति दूत स्टेफन डी मिस्तूरा के पिछले हफ्तेदियेगये सुझाव के बाद आया है.

उन्होंने इदलिब के शहरों से पीछे हटने के लिए विद्रोहियों के लिए एक अंतिम तारीख तय करने का सुझाव दिया था. संयुक्त राष्ट्र एजेंसियां और राहत संस्थान बार-बार चेतावनी देते रहे हैं कि तुर्की की सीमा से लगने वाले इदलिब प्रांत पर कोई भी बड़ा हमला सीरिया में सात साल से चले आ रहे युद्ध की सबसे बड़ी मानवीय त्रासदियों में से एक होगा.

सीरिया पर जांच के लिए संयुक्त राष्ट्र के एक आयोग ने जिहादियों और विपक्षी लड़ाकों से क्षेत्र के सबसे ज्यादा आबादी वाले इलाकों को छोड़ने की अपील की थी, जहां करीब 30 लाख लोग रहते हैं.

आयोग के प्रमुख पॉलो पिनहेरो ने कहा, ‘ज्यादातर आतंकवादी समूह और अन्य सशस्त्र समूह शहरों में मौजूद हैं. शायद एक अद्भुत परिदृश्य यह होगा कि वह शहर छोड़ दें.’

सीरिया में वर्ष 2011 में युद्ध शुरू होने के बाद से 3,50,000 से ज्यादा लोग मारे गये हैं और लाखों विस्थापित हो गये हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola