कैंप डेविड में डोनाल्ड ट्रंप के साथ डिनर करना चा‍हते थे पीएम मोदी लेकिन...

Updated at : 12 Sep 2018 7:43 AM (IST)
विज्ञापन
कैंप डेविड में डोनाल्ड ट्रंप के साथ डिनर करना चा‍हते थे पीएम मोदी लेकिन...

वाशिंगटन : अमेरिका के जाने-माने लेखक बॉब वूडवार्ड ने अपनी नयी किताब में दावा किया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ कैंप डेविड में डिनर करना और सही तालमेल बनाना चाहते थे लेकिन ऐसा नहीं हो पाया था. कैंप डेविड अमेरिकी राष्ट्रपति का एक खूबसूरत रिसोर्ट है. व्हाइट हाउस ने किताब […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : अमेरिका के जाने-माने लेखक बॉब वूडवार्ड ने अपनी नयी किताब में दावा किया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ कैंप डेविड में डिनर करना और सही तालमेल बनाना चाहते थे लेकिन ऐसा नहीं हो पाया था. कैंप डेविड अमेरिकी राष्ट्रपति का एक खूबसूरत रिसोर्ट है.

व्हाइट हाउस ने किताब को कल्पना मात्र बताया है. इसमें भारत और मोदी के व्हाइट हाउस के दौरे के बारे में एक छोटा सा खंड है. मोदी 26 जून, 2017 को व्हाइट हाउस गये थे. राष्ट्रपति ट्रंप ने ‘फियर: ट्रंप इन दि व्हाइट हाउस’ को ‘‘मजाक’ बताकर खारिज कर दिया.

गुजरात में मुख्यमंत्री कार्यालय के बाहर पत्रकारों को लिया गया हिरासत में

किताब में तत्कालीन राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार एच आर मैकमास्टर को भारत के साथ मजबूत संबंधों की वकालत करते दिखाया गया है. किताब में व्हाइट हाउस के कामकाज और ट्रंप प्रशासन के नीति निर्धारण की प्रक्रिया को लेकर अंदुरूनी सूत्रों के हवाले से जानकारी देने का दावा किया गया है.

मोदी के 26 जून के दौरे से पहले मैकमास्टर व्हाइट हाउस के तत्कालीन चीफ ऑफ स्टाफ रींस प्रिबस से मिले थे. वूडवार्ड ने किताब में लिखा है, ‘‘भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिनका (बराक) ओबामा ने काफी गर्मजोशी से स्वागत किया था, ट्रंप से मिलने के लिए जून में अमेरिका आ रहे थे. भारत पाकिस्तान को देखते हुए संतुलन बनाये रखने वाली ताकत था.

PNB Scam : टीवी पर पहली बार सामने आया मेहुल चोकसी, कहा – मुझे ‘सॉफ्ट टारगेट’ बनाया गया

पाकिस्तान नये प्रशासन के लिए दिक्कतें पैदा कर रहा था जैसा वह पूर्व के प्रशासनों के साथ भी आतंकवाद के मुद्दे पर करता आया था. मोदी कैंप डेविड जाना चाहते थे और वहां ट्रंप के साथ डिनर का आनंद उठाना एवं आपसी तालमेल का निर्माण करना चाहते थे.’

मध्यप्रदेश में पेट्रोल-डीजल खरीदने पर दिया जा रहा है ऑफर, बाइक पाने का भी मौका

किताब के अनुसार प्रीबस ने तब मैकमास्टर से कहा, ‘‘यह कार्यक्रम का हिस्सा नहीं है. वहां डिनर का कार्यक्रम नहीं हो सकता. राष्ट्रपति (ट्रंप) ऐसा ही चाहते हैं.’इससे मैकमास्टर नाराज हो गये थे. वूडवार्ड ने लिखा है कि बाद में जो कार्यक्रम हुए वह उतने भव्य नहीं थे, डिनर व्हाइट हाउस में हुआ. प्रधानमंत्री कार्यालय (भारत) ने तत्काल इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola