मालदीव में लोकतंत्र में लगातार हो रहे ह्रास से अमेरिका चिंतित, कहा- स्वतंत्र और निष्पक्ष राष्ट्रपति चुनाव हो

वाशिंगटन : मालदीव में लोकतंत्र में लगातार हो रहे ह्रास पर अमेरिका ने चिंता जाहिर करते हुए कहा कहा है कि हिंद महासागर के इस द्वीपीय देश में अगर आसन्न राष्ट्रपति चुनाव स्वतंत्र और निष्पक्ष नहीं होते हैं तो मुख्य अधिकारियों के खिलाफ ‘‘उचित कदम’ उठाये जायेंगे. आपको बता दें कि मालदीव में इस महीने […]
वाशिंगटन : मालदीव में लोकतंत्र में लगातार हो रहे ह्रास पर अमेरिका ने चिंता जाहिर करते हुए कहा कहा है कि हिंद महासागर के इस द्वीपीय देश में अगर आसन्न राष्ट्रपति चुनाव स्वतंत्र और निष्पक्ष नहीं होते हैं तो मुख्य अधिकारियों के खिलाफ ‘‘उचित कदम’ उठाये जायेंगे.
आपको बता दें कि मालदीव में इस महीने की 23 तारीख को राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होना है. अमेरिकी विदेश विभाग की प्रवक्ता हीथर नार्ट ने कहा, ‘‘मालदीव में लोकतंत्र में लगातार हो रहे ह्रास से अमेरिका चिंतित है. खास कर तब, जब देश में 23 सितंबर को राष्ट्रपति चुनाव होना है.’
नॉर्ट ने कहा, ‘‘मालदीव को दोबारा लोकतंत्र के रास्ते पर लाना है। लोकतंत्र, कानून के शासन और स्वतंत्र एवं निष्पक्ष निर्वाचन प्रक्रिया के खिलाफ काम करने वाले लोगों के खिलाफ अमेरिका उचित कदम उठाएगा.’ अपने बीचों, ब्लू लैगून, लक्जरी रिसॉर्ट्स और बड़े पैमाने पर पत्थरों के लिए प्रसिद्ध मालदीव वर्षों के निरंकुश शासन के बाद 2008 में विभिन्न दलों वाला लोकतंत्र बना था.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




