ePaper

ईरान के ठिकानों को सीरिया में इस्राइल ने बनाया निशाना

Updated at : 05 Sep 2018 9:06 AM (IST)
विज्ञापन
ईरान के ठिकानों को सीरिया में इस्राइल ने बनाया निशाना

बेरुत: इस्राइल ने सीरिया के हामा और टर्तुस प्रांत स्थित ईरानी सैन्य ठिकानों पर मंगलवार को मिसाइल हमले किये.इसमें तीन सीरियाई सैनिक मारे गये. यह जानकारी एक निगरानी समूह ने दी है. सीरिया की सरकारी संवाद समिति सना ने बताया कि उसकी वायु रक्षा प्रणाली ने इस्राइली युद्धक विमानों से छोड़ी गयी कई मिसाइल मार […]

विज्ञापन

बेरुत: इस्राइल ने सीरिया के हामा और टर्तुस प्रांत स्थित ईरानी सैन्य ठिकानों पर मंगलवार को मिसाइल हमले किये.इसमें तीन सीरियाई सैनिक मारे गये. यह जानकारी एक निगरानी समूह ने दी है.

सीरिया की सरकारी संवाद समिति सना ने बताया कि उसकी वायु रक्षा प्रणाली ने इस्राइली युद्धक विमानों से छोड़ी गयी कई मिसाइल मार गिरायी. निगरानी समूह ने बताया कि मिसाइल मध्य प्रांत हामा में एक वैज्ञानिक शोधकेंद्र के नजदीक वाडी अल-ओयोउन पर दागी गयी.

इसे जुलाई में और पिछले साल भी निशाना बनाया गया था. ब्रिटेन स्थित निगरानी समूह ‘सीरियन आब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स’ ने बताया कि टर्तुस प्रांत में तटीय क्षेत्र बनिआस स्थित ईरानी सैन्य ठिकानों को भी निशाना बनाया गया.

निगरानी समूह के मुताबिक, तीन सीरियाई सैनिक मारे गये और 23 लोग घायलहुए. घायलों में 14 सीरियाई और नौ ईरानी शामिल हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola