पाकिस्तान : नया राष्ट्रपति चुनने के लिए चुनाव की तैयारियां पूरी, विपक्ष में नहीं बनी आम सहमती

इस्लामाबाद : पाकिस्तान में मंगलवार को देश के नये राष्ट्रपति का चुनाव हो रहा है. इसमें देश में सत्तारूढ़ तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के उम्मीदवार आरिफ अलवी के जीतने की संभावना है. पाकिस्तान के निवर्तमान राष्ट्रपति ममनून हुसैन का कार्यकाल आठ सितंबर को समाप्त हो रहा है. उन्होंने राष्ट्रपति के तौर पर एक और कार्यकाल के लिए […]
इस्लामाबाद : पाकिस्तान में मंगलवार को देश के नये राष्ट्रपति का चुनाव हो रहा है. इसमें देश में सत्तारूढ़ तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के उम्मीदवार आरिफ अलवी के जीतने की संभावना है. पाकिस्तान के निवर्तमान राष्ट्रपति ममनून हुसैन का कार्यकाल आठ सितंबर को समाप्त हो रहा है. उन्होंने राष्ट्रपति के तौर पर एक और कार्यकाल के लिए इस चुनाव में खड़े होने से इनकार कर दिया था.
पाकिस्तान चुनाव आयोग (ईसीपी) ने सोमवार को इस चुनाव की सारी तैयारियां पूरी कर ली थी. सभी चार प्रांतीय विधानसभाओं के साथ ही साथ नेशनल एसेंबली में मतदान केंद्र बनाये गये हैं.मुख्य चुनाव आयुक्त सरदार रजा खान रिटर्निंग ऑफिसर के रूप में इस चुनाव की देखरेख कर रहे हैं. विपक्षी पार्टियों द्वारा संयुक्त रूप से राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित करने पर आम सहमति नहीं बन पायी जिसके बाद यह मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है.
सत्तारूढ़ पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) ने डॉ आरिफ अलवी को आधिकारिक रूप से उम्मीदवार बनाया है. पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) ने एतजाज अहसन को अपना उम्मीदवार बनाया है जबकि अहसन को मुस्लिम लीग नवाज द्वारा समर्थन नहीं दिये जाने के बाद मौलाना फजल उर रहमान इस चुनाव में उतरे.
रहमान पीएमएल-एन, मुताहिदा मजलीस-ए-अमल (एमएमए), अवामी नेशनल पार्टी (एएनपी), पख्तुनख्वा मिली अवामी पार्टी (पीकेएमएपी) और नेशनल पार्टी के संयुक्त उम्मीदवार हैं. नेशनल एसेंबली में पीटीआई की संख्याबल मजबूत होने और खैबर पख्तुनख्वा और पंजाब में भी स्थिति मजबूत रहने के साथ ही बलूचिस्तान में सत्तारूढ़ पार्टी के समर्थन की वजह से अलवी मजबूत स्थिति में हैं.
अलवी दंत चिकित्सक से नेता बने हैं. ऐसा कहा जाता है कि वह इमरान खान के राजनीतिक करियर के दौरान उनके साथ डटे रहे थे. विपक्षी दलों में मतभेद की वजह से इनके आसानी से चुनाव जीतने की संभावना है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




