ePaper

बिहार में है प्रतिभावान युवाओं की पूंजी : विजय

Updated at : 01 Sep 2018 3:00 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार में है प्रतिभावान युवाओं की पूंजी : विजय

पटना : बिहार में प्रतिभावान युवाओं की पूंजी है. यहां के नौजवान जहां भी जाते हैं वहां मेहनत से काम करते हैं. राज्य सरकार ने युवाओं को तकनीकी ज्ञान देने के लिए कई कार्यक्रम शुरू किया है. इससे युवाओं को हुनरमंद बनाया जा रहा है. बिहार में रेलवे के प्रोजेक्ट्स शुरू होने से यहां के […]

विज्ञापन

पटना : बिहार में प्रतिभावान युवाओं की पूंजी है. यहां के नौजवान जहां भी जाते हैं वहां मेहनत से काम करते हैं. राज्य सरकार ने युवाओं को तकनीकी ज्ञान देने के लिए कई कार्यक्रम शुरू किया है. इससे युवाओं को हुनरमंद बनाया जा रहा है. बिहार में रेलवे के प्रोजेक्ट्स शुरू होने से यहां के युवाओं को फायदा होगा. ये बातें श्रम संसाधन मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहीं.

वे शुक्रवार को बदलता रेलवे, बदलता भारत विषय पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे. इसका आयोजन सीआईआई ने किया था. इस मौके पर उद्योग विभाग के प्रधान सचिव डॉ एस सिद्धार्थ, बियाडा के एमडी आरएस श्रीवास्तव, सीआईआई के बिहार राज्य काउंसिल के चेयरमैन प्रभात कुमार सिन्हा, सीआईआई पूर्वी क्षेत्र रेलवे कोर ग्रुप के चेयरमैन सुदिप्ता मुखर्जी आदि मौजूद थे.

एनसीवीटी के मानक पर आईटीआई के लिए लिये जायेंगे भवन : श्रम संसाधन मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने राज्य में सभी सरकारी आईटीआई को किराये के भवन में चलाने के लिए एनसीवीटी के आधार पर नये किराये के भवन लेने का विभाग ने निर्देश दिया है. सिन्हा शुक्रवार को भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में आयोजित सहयोग कार्यक्रम मेंं भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री राम नारायण मंडल के साथ जन समस्याओं को सुन रहे थे. मौके पर मंत्री ने समस्याओं का समाधान भी किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola